VIDEO: 'कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो इलाज कर दूंगा,' ईरान का समर्थन करने वालों पर भड़के संभल सीओ

Sambhal CO Kuldeep Singh Video: यूपी के संभल में जुमा अलविदा और ईद उल फितर के त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में एक पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सीओ कुलदीप सिंह का सख्त अंदाज देखने को मिला। उन्होंने इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर प्रदर्शन करने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। मीटिंग के दौरान सीओ कुलदीप सिंह ने दो देशों के युद्ध के बीच यहां प्रदर्शन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, 'बहुत सारे लोगों को खुजली इस बात की मची है कि झगड़ा तो ईरान-इजरायल के बीच में हो रहा है। लेकिन कुछ लोग बीच में टंगड़ी घुसाए पड़े हैं।

Sambhal CO Kuldeep Singh

उन्होंने आगे कहा कि, अगर आप लोगों को इतनी ही दिक्कत है तो जहाज में बैठ जाओ और चले जाओ ईरान की तरफ से युद्ध लड़ने। बाद में लौटकर फिर आ जाना। दो देशों के बीच में झगड़ा हो रहा है और उस झगड़े को लेकर हमारे देश की कानून-व्यवस्था पर असर पड़ेगा तो हम उसका बढ़िया वाला इलाज करेंगे।'

दूसरे देशों के समर्थन में नारेबाजी पर सख्त पाबंदी

सीओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दे की आड़ में देश की फिजा खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'कहीं किसी भी प्रकार की अलविदा या जुमे की नमाज में कोई भी किसी भी प्रकार के देश के विरोध में या अन्य किसी प्रकार से कोई पट्टी या कोई नारा नहीं लगना चाहिए। हम हिंदुस्तानी हैं, हम भारतीय हैं। हम यहां सुकून से रह रहे हैं। दो देशों के बीच में जो लड़ाई हो रही है वह उनके अपने अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं, वह वो जानेंगे। लेकिन कोई 10 आदमी आकर ईरान को लेकर छाती पीटने लगे तो वह ईरान चले जाएं। लेकिन यहां पर इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।'

उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है। हम ऐसा कोई काम न करें जिससे स्थानीय स्तर पर चीजें खराब हो जाएं, क्योंकि ये बर्दाश नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान पर गलत रील बनाने का काम न करें जिससे फिजा खराब हो।

Esmail Qaani ही है गद्दार, जिसकी वजह से Khamenei की हुई मौत? ईरान ने फांसी दी? सच्चाई आ गई सामने


सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। सीओ ने साफ निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी स्थिति में मस्जिद के बाहर या सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। नमाज केवल मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी। भीड़ अधिक होने की स्थिति में एक ही स्थान पर दो बार नमाज पढ़ी जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों का उपयोग वर्जित रहेगा।

शांति और भाईचारे की अपील

इस दौरान हाजी एहतेशाम ने भी लोगों से अपील की कि त्योहार को पहले की तरह शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। प्रशासन ने फिर दोहराया कि ईरान या इजरायल के समर्थन में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने भी प्रशासन को नियमों का पालन करने और शहर में अमन-चैन बनाए रखने का पूरा भरोसा दिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+