संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देगी समाजवादी पार्टी, यूपी सरकार से की ये मांग

Samajwadi Party Sambhal violence: संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को समाजवादी पार्टी द्वारा सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। समाजवादी पार्टी द्वारा इस हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

आर्थिक सहायता की घोषणा किए जाने के साथ ही समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग की गई है कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लख रुपए की सहायता राशि दी जाए। इसे सपा द्वारा अपने ऑफिशियल एक्‍स अकाउंट से भी पोस्‍ट किया गया है।

samajwadi-party-will-give-rs-5-lakh

संभल में हुई हिंसा के बाद से ही समाजवादी पार्टी सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी द्वारा यह आरोप लगाया गया कि संभल में हुई हिंसा भारतीय जनता पार्टी की नाकामी है। इसके अलावा अखिलेश यादव खुद इस मामले में सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

यह भी बता दें कि संभल में हुई हिंसा की जांच के लिए शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल जाने वाला था लेकिन प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को पुलिस द्वारा रोक लिया गया। इसे लेकर भी समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा तीखी प्रतिक्रिया दी गई है।

सपा नेताओं का कहना है कि भले ही सरकार द्वारा हमें रोक लिया गया लेकिन हम भी देखते हैं कि कब तक पुलिस हमें रोकती है। जब भी हमें मौका मिलेगा हम संभाल जरूर जाएंगे और वहां दंगा पीड़ितों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे।

सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधि मंडल को रोके जाने के बाद सरकार पर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा का प्रतिनिधिमंडल संभल जाना चाहता था।

हम लोग शांति के पक्ष में है और हम चाहते हैं कि लोगों को न्याय मिले, न्याय मिलना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जो बातें कह रहा है वह सरकार के इशारे पर कह रहा है। प्रतिनिधिमंडल के रोके जाने पर उन्होंने कहा कि इतनी तैयारी पहले होती तो शायद ऐसी घटना नहीं होती।

अखिलेश यादव ने अभी सवाल उठाया कि जब दूसरे दिन सर्वे के लिए अधिकारी वहां जा रहे थे तो फिर भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ क्यों गए? यह पूरे तरीके से सरकार और प्रशासन द्वारा कराया गया झगड़ा है। सरकार और प्रशासन ने मिलकर अन्याय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+