समाजवादी पार्टी ने जारी की 39 प्रत्याशियों की नई लिस्ट, अयोध्या से पवन पाण्डेय को टिकट

नई दिल्ली, 25 जनवरी: उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान जारी है। इस बीच मंगलवार रात को समाजवादी पार्टी ने 39 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की। इससे एक दिन पहले सोमवार को 159 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान पार्टी ने किया था। वहीं नई लिस्ट में सबसे चर्चित सीट अयोध्या है, जहां से पार्टी ने तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय को टिकट दिया है। उन्होंने ही 2012 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या सीट बीजेपी के हाथों से छीनी थी।

Akhilesh Yadav

सपा ने प्रयागराज जिले की सभी सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसमें सोरांव से गीता पासी, हंडिया से हाकिम चंद्र बिन्द, मेजा से संदीप पटेल, करछना से उज्जवल रमण सिंह, इलाहाबाद उत्तरी से संदीप यादव, बारा से अजय मुन्ना और कोरांव से रामदेव निडर को टिकट मिला है। इसके अलावा कुंडा सीट से गुलशन यादव को मैदान में उतारा गया। इस सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लड़ते हैं।

संतोष पांडे को भी टिकट
चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक संतोष पाण्डेय को लम्भुआ विधानसभा से टिकट दिया गया है। उन्होंने साढ़े सात फीट की भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाई है, जो मोहनलालगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब है। इस वजह से संतोष पाण्डेय को सपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा माना जाता है।

बीजेपी लगातार साध रही निशाना
आपको बता दें कि सपा की जितनी भी लिस्ट आई है, उसमें ऐसे लोगों का नाम है जिन पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। ऐसे में बीजेपी को अखिलेश यादव पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता संबिता पात्रा ने कहा था कि गुंडों को साथ लेकर चलना सपा की मजबूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+