सपा सांसद आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, फेफड़ों में कैविटी की समस्या, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

सपा सांसद आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, फेफड़ों में कैविटी की समस्या, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

लखनऊ, 25 मई: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। इस पर उनको फेफड़ों में समस्या आई है। 72 वर्षीय नेता को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है लेकिन फिलहाल वह कंट्रोल में हैं। लखनऊ मेदांता अस्पताल की ओर से सोमवार (24 मई) को जारी मेडिकल बुलेटिन से पता चल है कि आजम खान का सोमवार को स्कैन किया गया था, जिसमें उनके फेफड़ों में ''फाइब्रोसिस'' और ''कैविटी'' पाई गई है। मेदांत अस्पताल ने कहा है कि सोमवार को आजम खान को पांच लीटर ऑक्सीजन के साथ वार्ड में रखा गया था। उसकी हालत गंभीर है, फिर भी नियंत्रण में है।" बयान में कहा गया है कि मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट की विशेषज्ञ टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Corona Infected Azam Khan की फिर बिगड़ी तबीयत | वनइंडिया हिंदी
    Azam Khan

    मेदांता अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान की हालत स्थिर है और डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।आजम खान और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान को 9 मई 2021 को कोरोनो वायरस के इलाज के लिए सीतापुर जेल से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

    उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा सांसद आजम खान और उनके बेटे पिछले 14 महीनों से यूपी के सीतापुर जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने 28 अप्रैल 2021 को बुखार से पीड़ित हुए कैदियों का एंटीजन टेस्ट करवाया था। इसी टेस्ट के दौरान आजम खान और उनका बेटा अब्दुल्ला पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया तो दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

    जेल प्रशासन ने 01 मई को ही आजम खान और उनके बेटे को केजीएमयू लखनऊ में शिफ्ट करना चाहते थे लेकिन दोनों ने अस्पताल जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद हालत बिगड़ने के बाद उन्हे फिर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+