'कुछ लोग चले गए 2000 के नोट की तरह', BJP में शामिल हुईं शालिनी यादव तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Shalini Yadav Joins BJP: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोरों से शुरू हो गई है। विपक्षी पार्टियों ने NDA को टक्कर देने के लिए INDIA गठबंधन किया है। इस बीच नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का भी दौर शुरू हो गया है। शालिनी यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने सपा की साइकलि छोड़कर, बीजेपी का कमल थाम लिया है।
शालिनी यादव के बीजेपी में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चले गए 2000 के नोट की तरह। बता दें कि शालिनी यादव ने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उन्होंने सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गईं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद शालिनी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही थी। यही एक मात्र कारण है कि सपा को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में हार का सामना करना पड़ा। शालिनी यादव, कांग्रेस के पूर्व सांसद और राज्यसभा के उपसभापति दिवंगत श्यामलाल यादव की बहू हैं। वे लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ लड़ा। वाराणसी सीट से वे 4.75 लाख से अधिक वोटों से हार गईं।
वहीं, इससे पहले सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी की विधायिका से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि वे लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की सीच से चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी को लगातार झटके मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- आजम खान पर कार्रवाई को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- निर्दोषों को फंसाना बीजेपी का एजेंडा












Click it and Unblock the Notifications