Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आजम खान पर कार्रवाई को लेकर अ​खिलेश का हमला, बोले- निर्दोषों को फंसाना बीजेपी का एजेंडा

Akhilesh yadav attacks on BJP over azam khan: लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) पर कार्रवाई को लेकर भाजपा (BJP) सरकार पर हमला किया है। अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, 'जिस प्रकार हाथरस कांड (Hathras case) में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है उससे उप्र में झूठे मुकदमों की कलई खुलनी शुरू हो गई है। न्यायपालिका व लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आजम खान साहब के झूठे मुकदमे भी हारेंगे और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।'

akhilesh yadav targets bjp govt over action against azam khan

अखिलेश ने कहा- निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेंडा

अखिलेश यादव ने रविवार को कहा था कि मोहम्मद आजम खान को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेंडा है। भाजपा को विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करके खासतौर पर खुशी मिलती है। भाजपा षड्यंत्र में लगी है। अखिलेश ने कहा, हमें न्यायालय पर भरोसा है। आजम खान ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की। गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा तक दिलाने की व्यवस्था की। जनपद में तमाम विकास कार्य किए। यहां तक कि कुम्भ मेला की सुचारू व्यवस्था के लिए विदेशियों और साधु-संतों ने भी उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर बदले की भावना से न केवल आजम खान, बल्कि उनकी पत्नी और बेटा के खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाए जा रही है।

जेल में बंद हैं आजम खान, एक और मुकदमे में चार्जशीट दाखिल

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान और उनका परिवार सीतापुर जेल में बंद है। दरअसल पुलिस ने आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मुकदमा उनके खिलाफ दिवंगत राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) ने दर्ज कराया था। दरअसल, आजम खान ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में तत्कालीन राज्यसभा सांसद अमर सिंह की बेटियों का हवाला देते हुए तेजाब फेंकने जैसी बात कही थी। इस बयान पर अमर सिंह ने आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद मामले को रामपुर भेज दिया गया था। रामपुर के थाना अजीमनगर पुलिस ने इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आजम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+