Indian Railway: रेलवे सुरक्षा बल की इस खास पहल से खिले यात्रियों के चेहरे, हुए ये फायदे

Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम के साथ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में, 15 अप्रैल,2025 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,इज्जतनगर की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट फर्रूखाबाद के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-19401 से एक 16 वर्षीय लड़की एवं 20 वर्ष के लड़के को सुरक्षित उतारकर सिविल थाना को सुपुर्द किया गया।

15 अप्रैल,2025 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आजमगढ़ के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-19165 से यात्री का गिरा एक मोबाइल प्राप्त कर, यात्री मोहम्मद नजरे आलम को सुपुर्द किया गया। 15 अप्रैल,2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,मऊ के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-15026 में यात्री का छूटा एक पर्स प्राप्त कर यात्री कुश्ण मोहन मिश्र को सुपुर्द किया गया। 15 अप्रैल,2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,सीवान के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-12554 में यात्री का छूटा एक पिठ्ठू बैग प्राप्त कर, यात्री पीयूष कुमार को सुपुर्द किया गया।

rpf

15 अप्रैल,2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आजमगढ़ के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-11056 में यात्री का छूटा एक बैग प्राप्त कर यात्री उमेश राजभर को सुपुर्द किया गया। 15 अप्रैल,2025 को गाड़ी संख्या-22426 वंदे भारत एक्सप्रेस के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट द्वारा यात्री का छूटा एक झोला प्राप्त कर प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर यात्री श्री सौरभ प्रकाश सिंह को सुपुर्द किया गया। 15 अप्रैल,2025 को गाड़ी संख्या-15069 मेें सफाई कर्मचारी को एक लेडीज पर्स लावारिस हालत में मिला, जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,ऐशबाग द्वारा यात्री श्री अभिषेक पाण्डेय को सुपुर्दकिया गया।

इसी गाड़ी में यात्री अनिल चवाई का एक मोबाइल प्राप्त हुआ जिसे रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ द्वारा उन्हें सुपुर्द किया गया। 15 अप्रैल,2025 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर गाड़ी संख्या-12107 को स्कोर्ट कर रहे रेलवे सुरक्षा बल कर्मी द्वारा यात्री का छूटा एक ट्राली बैग प्राप्त कर सीतापुर में यात्री के रिश्तेदार मोहम्मद फहीम को सुपुर्द किया गया।

14 अप्रैल,2025 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-75101 में यात्री का छूटा एक बैग प्राप्त कर यात्री कुमारी भवेता उपाध्याय को सुपुर्द किया गया। 14 अप्रैल,2025 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,गोरखपुर के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-15017 में यात्री मोहम्मद मलिक का छूटा एक झोला प्राप्त कर उन्हें सुपुर्द किया गया।

14 अप्रैल,2025 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल चौकी बादशाहनगर के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-12566 में यात्री का छूटा एक बैग प्राप्त कर यात्री को सुपुर्द किया गया। 14 अप्रैल,2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,गोण्डा स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-15031 में यात्री का छूटा एक बैग प्राप्त कर यात्री
को सुपुर्द किया गया।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+