दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर कांवड़ियों से भरा कैंटर पलटा, 32 कावंड़िये घायल
सहारनपुर। हरियाणा के झज्जर से आ रहा कांवड़ियों से भरा एक कैंटर पलट गया। कैंटर में बैठे सभी कांवड़िये सड़क किनारे खाई में जा गिरे। आनन-फानन में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व पीआरवी द्वारा सभी घायल कावंड़ियों को उपचार हेतू स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भारी वाहन वहां से नहीं गुजरा वरना कोई बड़ा हदसा भी हो सकता था। चिकित्सकों ने 18 गंभीर घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

मंगलवार को शिव भक्तों से भरा एक कैंटर दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर गांव जन्धेडी के समीप पलट गया। वाहन पलटते ही उसमें सवार करीब 30 कावड़िये छिटक कर सड़क व सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हाइवे से गुजर रहे अन्य कावंड़ियों व स्थानीय लोगों तथा राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम व नानौता पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद मौके पर पहुंची डायल 100 व स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जीप में भरकर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर गंभीरता के चलते 18 कावड़ियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया है कि हरियाणा के जनपद झज्जर निवासी कावड़ियों का कैंटर शामली की ओर से आ रहा था तभी सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद लोगों को काफी देर तक ऐम्बुलेंस का नम्बर डायल किया गया। परंतु किन्हीं कारणों से सम्पर्क नही हो पाया, जिससे लोगों ने ऐम्बुलेंस सेवा के प्रति रोष भी प्रकट किया। वहीं उक्त घटना के बाद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल द्वारा दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर पुलिस गश्त के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि यथा संभव प्रयास कर सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। नागरिक सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।












Click it and Unblock the Notifications