सहारनपुर बवाल : पूर्व बसपा विधायक और भीम आर्मी के अध्यक्ष के खिलाफ FIR

सहारनपुर में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई तेज कर दी है।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव रामनगर में दो दिन पूर्व भीम आर्मी द्वारा की गई हिंसा के बाद पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। एक दिन पूर्व विभिन्न थानों में 10 मुकदमें दर्ज होने के बाद गुरूवार को देहात कोतवाली में आरोपियों पर देर शाम तक 18 मुकदमें दर्ज कर लिए गए। इनमें रामनगर पुलिस चौकी फूंके जाने सहित 2 मुकदमें पुलिस की ओर से, जबकि कुछ मुकदमें मीडिया कर्मियों व पुलिस कर्मियों के वाहनों को तोड़फोड़ व फूंके जाने के संबंध में है। साथ ही महाराणा प्रताप भवन तोड़फोड़ व आगजनी के संबंध में दर्ज एक मुकदमें में पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू व भीम आर्मी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर को भी नामजद कराया गया है।

उग्र भीड़ ने महाराणा प्रताप भवन में लगाई आग

उग्र भीड़ ने महाराणा प्रताप भवन में लगाई आग

मंगलवार को शब्बीरपुर प्रकरण को लेकर बिना अनुमति महापंचायत कर रहे भीम आर्मी तथा दलित संगठनों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर गांधी पार्क से खदेड़ा था, तो उसके बाद आक्रोशित इन संगठनों ने शहर के चारों तरफ हिंसा शुरू कर दी थी। बस सहित दर्जनों वाहन फूंक डाले गये थे। सबसे अधिक हिंसा मल्हीपुर रोड स्थित ग्राम रामनगर में हुई थी, जहां मीडिया कर्मियों और पुलिस कर्मियों के वाहनों को भी निशाना बनाया गया था। यहां तक कि उग्र भीड़ ने रामनगर पुलिस चौकी भी फूंक डाली थी तथा रामनगर में स्थित महाराणा प्रताप भवन में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया गया था। स्थिति संभालने को पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ-साथ दूसरे जनपदों से भी भारी पुलिस फोर्स मंगाना पड़ा था। पुलिस ने बामुश्किल हालात काबू में किए थे।

पूर्व विधायक पर भीड़ को उकसाने का आरोप

पूर्व विधायक पर भीड़ को उकसाने का आरोप

इस मामले में पहले ही दिन 22 गिरफ्तारी व 1 मुकदमें दर्ज करने के बाद गुरूवार को देहात कोतवाली में देर शाम तक 18 मुकदमें दर्ज किए जा चुके थे। इनमें ज्यादातर उन मीडिया व पुलिस कर्मियों की ओर से मुकदमें दर्ज कराए गए, जिनके वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। एक मुकदमा देहात कोतवाली इन्स्पेक्टर सीपी कठेरिया की ओर से भीम आर्मी के पदाधिकारियों व अज्ञात भीड़ के खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़, फायरिंग, पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के संबंध में दर्ज कराया गया, जिसमें संगीन धाराओं के साथ 7 सीएल एक्ट भी लगाया गया है, वहीं पुलिस की ओर से ही दूसरा मुकदमा रामनगर चौकी के इंचार्ज देवेन्द्र की ओर से भीम आर्मी के पदाधिकारियों और अज्ञात पर चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा देने के संबंध में दर्ज कराया गया, वहीं एक बड़ा मुकदमा ठाकुर समाज के रामभूल सिंह की ओर से दर्ज कराया गया, जिसमें पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू पर भीड़ को उकसा कर आगजनी व तोड़फोड़ करवाने का सीधा आरोप है, वहीं इसमें भीम आर्मी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर सहित कई पदाधिकारी नामजद कराये गये। इसमें सैंकड़ों अज्ञात भी शामिल है।

हिंसा के आरोपियों पर लगेगी रासुका : आईजी

हिंसा के आरोपियों पर लगेगी रासुका : आईजी

आईजी जोन अजय आनंद ने सांप्रदायिक व जातिय हिंसा में धधक रहे सहारनपुर का पांच दिन के भीतर दूसरा दौरा किया। आईजी के तेवर तीखे नजर आये। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिंसा किसी सूरत में बर्दाश्त नही की जायेगी और आरोपियों पर रासुका तक लगाई जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। आईजी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्ति जनक पोस्ट न डाले जाने का भी आह्वान किया। साथ ही बलवाईयों से सख्ती से निपटने के भी संकेत दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सांप्रदायिकता व जातिवाद भड़काने वालो को कोई छूट नहीं होगी, इसमें चाहे कोई भी शामिल रहा हो। । फिलहाल शासन की प्राथमिकता कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की है।

आईजी के तेवर देख बसपाईयों के लटके चेहरे

आईजी के तेवर देख बसपाईयों के लटके चेहरे

आईटीसी गेस्ट हाऊस में आईजी जोन अजय आनंद से मिलने वाले बसपाई भी पहुंचे। पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू की नामजदगी को लेकर बसपाईयों का कहना था कि उनके पूर्व विधायक को गलत फंसाया जा रहा है। इसमें उनका कोई हाथ नहीं रहा है, मगर आईजी ने बसपाईयों की पूरी बात भी नहीं सुनी और स्पष्ट कहा कि हिंसा में जिसकी भी संलिप्तता पाई गई, जांच में स्पष्ट हो जाने पर आरोपियों पर रासुका भी लगाई जाएगी। आईजी ने यहां तक कहा कि यदि पूर्व विधायक निर्दोष है, तो सामने आकर अपनी बात रखते, जबकि बसपाईयों का कहना था कि पूर्व विधायक शहर में ही नहीं है। आईजी के तेवर तीखे देख बसपाई मुंह लटकाये वापस लौट आये। आईजी से मिलने वालो में जगपाल, शादान मसूद, महीपाल माजरा, इमरान तेली, जनेश्वर प्रसाद आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+