सहारनपुर: सीएम योगी की हुंकार- आतंकवाद के मुद्दे को छूने से डरते थे अन्य दल, भाजपा इसके खात्‍मे का सपना करेगी

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में 80 सीटों पर जीत का लक्ष्‍य रखा है। भाजपा ने राज्‍य में जमकर प्रचार शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे, यहां पर पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा कर भव्‍य स्‍वागत किया। पीएम मोदी की रैली में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे।

cm yogi

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्‍टाचार कहो या फिर आतंकवाद अन्‍य राजनीतिक दल ने मुद्दों को छूने से डरते थे। सीएम योगी ने कहा आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है।

सीएम योगी ने कहा दुनिया को आतंकवाद से मुक्ति मिलनी चाहिए, भाजपा आतंकवाद का खात्‍मा करने के मिशन में जुटी हुई है। सीएम योगी ने आह्वान किया आपके माध्‍यम से वह साकार होगा। उन्‍होंने कहा आतंकवाद और भ्रष्‍टाचार के खात्‍मे के सपने को साकार किया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा हम जो कुछ भी कर पा रहे हैं, आपके बल पर कर पा रहे हैं, आपके वोट की कीमत पर कर पा रहे हैं।

बता दें लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होने हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। मतदान शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक लोगों से जुड़ने के लिए चुनावी रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनसभा और गाजियाबाद में एक रैली की।

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने कहा यह मां शक्ति की धरती है। हम एक ऐसा देश हैं जो 'शक्ति' में विश्वास करते हैं और इसके अवतार देवता की पूजा करते हैं। हालांकि, यह हमारा गंभीर दुर्भाग्य है कि INDI गठबंधन के कुछ नेता खुले तौर पर शक्ति के खिलाफ लड़ाई का आह्वान कर रहे हैं। प्राचीन ग्रंथ और पुराण इस बात से भरे हुए हैं कि शक्ति को नष्ट करने की कोशिश करने वालों का क्या हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+