'लॉरेंस बिश्नोई असली गांधीवादी, निभा रहा भाईचारा' कुख्यात गैंगस्टर को लेकर ये क्या बोल गई साध्वी प्राची
Sadhvi Prachi: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान को धमकी के बाद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में है। वहीं, अब कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर हिंदुवादी संगठन की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया है। अपने इस बयान के बाद से साध्वी प्राची सुर्खियों में आ गई है।
दरअसल, साध्वी प्राची ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को असली गांधीवादी और मासूम बताया है। साध्वी प्राची ने आगे कहा कि सलमान खान ने कितनी लड़कियों का जीवन बर्बाद किया है और आज उसे खतरा महसूस हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसी अपराधी का समर्थन नहीं कर रही हूं, लेकिन बिश्नोई एक गांधीवादी है।

साध्वी प्राची बुढाना में अखिल त्यागी से मिलने के यहां जाने से पहले मुजफ्फरनगर जिले में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी भी आपराधिक गतिविधि का समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन वह बिश्नोई के प्रकृति और जानवरों के प्रति प्रेम की सराहना करती हैं। साध्वी प्राची ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बिश्नोई समुदाय प्रकृति और जानवरों का सम्मान करता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बिश्नोई एक गांधीवादी है। बिश्नोई बड़ा मासूम सा बच्चा लग रहा है। मैंने तो मीडिया में देखा है, बिश्नोई तो असली गांधीवादी है। यह असली भाईचारा निभा रहा है। इतना ही नहीं, प्राची साध्वी ने 10 अक्टूबर को बुढाना कोतवली क्षेत्र में हुए उपद्रव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह क्षेत्र बारूद के ढेर पर बैठा है।
उन्होंने दावा किया कि बुढाना में हाल ही में हुई सामूहिक सभा एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। साध्वी प्राची ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अशांति फैलाने वालों की आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपराधियों को उनके ऑनलाइन पोस्ट के बाद जेल भेज गया था तो फिर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन की क्या ज़रूरत पड़ गई।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करे। कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के क्रियान्वयन की प्रशंसा की। उन्होंने "लव जिहाद" जैसे मुद्दों से निपटने में इसके महत्व पर जोर दिया, जिसके बारे में उनका मानना है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications