PICs: RSS कार्यकर्ता व स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या के बाद शहर में बवाल
अपराधियों ने अभी शनिवार की सुबह आरएसएस कार्यकर्ता, भाजपा नेता और दैनिक जागरण के स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्रा की उन्ही के दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल उनके भाई अमितेश मिश्रा को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया।
गाजीपुर। अपराधियों ने अभी शनिवार की सुबह आरएसएस कार्यकर्ता, भाजपा नेता और दैनिक जागरण के स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्रा की उन्ही के दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल उनके भाई अमितेश मिश्रा को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा चट्टी पर 35 वर्षीय राजेश मिश्रा और उनके भाई 30 वर्षीय अमितेश मिश्रा को मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हीं के परिसर में उन पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल राजेश मिश्रा की जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि उनके भाई अमितेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया गया। आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्रा की मौत की खबर से उपस्थित ग्रामीण गुस्से से उबल पड़े और आक्रोशित होकर कोतवाली से लेकर मिश्रा बाजार के बीच दुकान बंद करने लगे। दुकानदारों के विरोध करने पर ग्रामीणों और दुकानदारों ने मारपीट और तोडफोड़ भी गई।


RSS का कैंप लगवाना मानी जा रही हत्या की वजह
दरसअल थाना करंडा, गाज़ीपुर के बभनौली ग्राम के स्थानीय पत्रकार और आरएसएस के प्रमुख कार्यकर्ता (ओटीसी - करंडा ब्लॉक) राजेश मिश्रा व उनके छोटे भाई अमितेश मिश्रा को पल्सर सवार युवकों ने उन्ही की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में गोली मारी। राजेश मिश्रा की अस्पताल में मौत व छोटे भाई अमितेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल है।


एक हफ्ता पहले आरएसएस का कैंप लगा था, बड़े भाई ने बताया कि वो भी घटना की मुख्य वजह हो सकती है, क्योंकि करंडा क्षेत्र में कभी कैंप नहीं लगा था। वैसे घटना के कारणों और हमलावरों का पता नहीं लगा है। एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों के दुकान बंद कराए जाने और स्थानीय दुकानदारों का विरोध जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी रही।

एसपी ने संभाला मोर्चा
लोगों का विरोध देख पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है कि किन कारणों से दोनों भाइयों को गोली मारी गई है। मौके पर एसपी गाजीपुर और आलाधिकारी लोगों को समझ बुझाकर शांत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications