गाड़ी पर BJP का झंडा लगाकर आए बदमाश, तमंचा दिखा व्यापारी को लूटा
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने एक व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया। खास बात ये है कि जिस चार पहिया वाहन से लुटेरे आए थे उस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था। लूट होते ही पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने बदमाशों को पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ओर पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई लेकिन भागते वक्त बदमाशों की गाड़ी का टायर फट गया और बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस गाड़ी को कब्जे मे लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कनपटी पर लगाया तमंचा
घटना थाना जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान निवासी गोविंद गुप्ता के साथ घटी। बीती रात गोविंद गुप्ता अपने ईट के भट्टे से अपने घर जा रहे थे। तभी कार से चार बदमाश आए और रास्ते मे उसको घेर लिया। रात का वक्त था रोड पर सन्नाटा था। इसी का फायदा उठाते हुए बीच रोड पर बदमाशों ने उसके कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी देते हुए करीब 70 हजार रुपये की लूट कर ली जिसमें 60 हजार रुपये कि सोने की चेन और दस हजार रुपये नकद थे।

पैदल ही भागे बदमाश
इस दौरान जब उसने चीखपुकार की तो रोड के आसपास बने घरो से लोग बाहर आए तो बदमाशों उन्हे देखकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों मे वह दो को जानता है जो जलालाबाद के ही हिशट्री शीटर है। उसके बाद सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की जिसमे दोनो तरफ से जमकर फायरिंग हुई है। भागते बदमाशों की कार का पहिया फट गया। जिससे बदमाशों की गाड़ी बीच रास्ते पर खड़ी कर पैदल भगना पड़ा।

रात का फायदा उठा बच निकले
रात का फायदा उठाते हुए बदमाश खेतो मे घुस गए और पुलिस की गिरफ्त से दूर हो गए। मोके से पुलिस ने बदमाशों की कार कब्जे मे ले ली जिसपर बीजेपी की झंडा लगा हुआ है। इंस्पेक्टर के के चौधरी ने बताया कि बीती रात व्यापारी से लूट का मामला आया है। बदमाशों और पुलिस टीम के बीच फायरिंग भी हुई है। बदमाश फरार होने मे कामयाब हो गए पर उनकी गाड़ी कब्जे मे ले ली है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications