Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर शोक में सीएम सिटी गोरखपुर के लोग, व्यक्त की संवेदनाएं

Ratan tata death news in hindi: देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुंबई के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इधर वह कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में शोक की लहर है। लोगों ने देश के इस रतन के लिए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

पादरी बाजार के नागेश्वरपुरम कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार ने कहा कि रतन टाटा ने देश को नई दिशा व गति देने का काम किया। उनकी मौत की खबर से मन दुखी है।

ratan tata

Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?
इंद्रप्रस्थपुर कॉलोनी के रहने वाले सिद्धार्थ कहते हैं कि रतन टाटा के प्रति शुरू से मन में सम्मान का भाव रहा। उन्होंने देश और यहां की जनता के लिए जो किया उसे कभी भुलाया नही जा सकता।

शताब्दीपुरम के रहने वाले मनीष ने कहा कि जैसे ही मुझे पता चला कि रतन टाटा की मौत हो गई मैं आश्चर्यचकित रह गया। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है। उनकी मौत देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

शाहपुर कॉलोनी के रहने वाले नितिन कुमार कहते हैं कि रतन टाटा की जगह कभी कोई नही ले पाएगा। उन्होंने खुद से पहले देश के बारे में सोचा।

माया बाजार दक्षिणी के रहने वाले विजय कुमार कहते हैं कि रतन टाटा की मौत पूरे देशवासियों के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने जो देश के लिया किया उसे कभी भुलाया नही जा सकता है।


More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+