पंचायत का तालिबानी फरमान, जिसने किया रेप उसी से करा दी शादी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की पंचायतें अपने फैसलों के कारण बदनाम हो चुकी है। ताजा मामला शाहजहांपुर का है। यहां एक रेप पीड़िता की शादी आरोपी से करने का फैसला पंचायत ने सुनाया है। पंचायत के इस फैसले को दोनों परिवारों ने भी मान लिया। इतना ही नहीं दोनों की शादी भी करवा दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

आरोपी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मामला शाहजहांपुर के खुटारा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को एक युवती शौच के लिए गई थी। गांव के ही एक युवक ने युवती को पकड़ लिया और उसे गन्ने के खेत मे खींचकर उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी है। पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुचीं और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

फिर हुई पंचायत

फिर हुई पंचायत

वहीं आरोपी के परिजन भी थाने पहुंचे और दोनों पक्षों मे मान मनौवल का दौर शुरू हो गया। गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमे तय हुआ कि आरोपी की शादी पीड़िता से कराई जाएगी। जिसके बाद पीड़िता अपना मुकदमा वापिस लेगी। पंचायत के फैसले पर दोनों पक्ष राजी हो गए। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर वापिस ले ली और कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। गांव पहुंचकर एक काजी को बुलाया गया आरोपी का निकाह एक मदरसे में पीड़िता करवा दिया।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

एसओ बिरजाराम ने बताया कि कल रेप पीड़िता ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस आरोपी को पकड़ के भी लाई, लेकिन आरोपी के परिजन और पीड़िता के परिजनों में समझौता हो गया। जिसके बाद थाने में तहरीर नहीं दी। दोनों की शादी होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+