Ramcharitmanas Controversy : पल्‍लवी पटेल बोलीं-मैं रामचरितमानस को नहीं मानती, सपा करेगी आंदोलन

Ramcharitmanas Controversy: पल्‍लवी पटेल बोलीं-मैं रामचरितमानस को नहीं मानती, शूद्र शब्द हटाए जाने के लिए आंदोलन करूंगी

pallavi patel

Ramcharitmanas Row: उत्‍तर प्रदेश में रामचरित मानस पर सियासत गर्माती जा रही है। समाजवादी पार्टी के स्‍वामी प्रसाद मौर्या के एक के बाद एक नेता रामचारित मानस को लेकर बयान दे रहे हैं। वहीं अब सिराथू से सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी नेता पल्‍लवी पटेल ने मौर्या का बयान का समर्थन करते हुए रामचारित मानस को लकर बड़ी बात बोली है।

भारतीय जनता पार्टी की चेतावनी देते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी। पल्‍लवी ने कहा

मैं रामचरित मानस को नहीं मानती हूं। पल्‍लवी पटेल ने कहा मैं जिस चीज़ को समझ नहीं पाती या जो बातें मुझे संतुष्ट नहीं करती मैं उनको नहीं मानती। मैंने रामचरितमानस नहीं पढ़ी लेकिन जितना सुना और समझा, मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं। इसलिए मैं विश्वास नहीं रखती। मैंने कोई ऐसे कोई भी ग्रंथ नहीं पढ़े। व्‍यायखान में ग्रंथों पर चर्चा होती है लेकिन मैं किसी भी ग्रंथ पर टिप्‍पणी नहीं करना चाहती लेकिन ये बात जरूर है कि जिस बार से मैं संतुष्‍ट नहीं होती और मेरी आस्‍था जागृत नहीं होती, उसमें मैं विश्‍वास नहीं रखती।

पल्‍लवी पटेल ने कहा

स्‍वामी प्रसाद मौर्या ने जो आपत्ति वो सही है, लेकिन उनकी ये आपत्ति दे से आई। ये आपत्ति तब आनी चाहिए थी जब यह काम हुआ था और जब वो भाजपा के साथ थे। पल्‍लवी ने कहा ये अगर उनको बुरा लगा था तो उन्‍हें नैतिकता के आधार पर भाजपा को तभी छोड़ देना चाहिए था, तब तो उनका विरोध नहीं आया। बिगाड़ के डर से ईमान की बात ना की जाए, ये तो गलत है ना।

सपा विधायक पल्‍लवी पटेल ने कहा

तुलसीदास सिर्फ अनुवादक हैं, मैं उन्‍हें संत नहीं मातती हूं। रामचरित मानस में तुलसीदास के निजी विचार हैं। मैं रामचरित मानस को नहीं मानती।इससे एक किसी पंक्ति को हटाने से काम नहीं चलेगा। शू्द्र के प्रति ऐसे विचार को जड़ से मिटना चाएिए। सपा विधायक ने कहा कि रामचरित मानस से शूद्र शब्द को हटाने के लिए हम आंदोलन करेंगे। उन्‍होंने कहा चौपाई में लिखा गया ताड़ना के अधिकारी । मैं एक नारी हूं और किसी में हिम्‍मत है तो मेरी ताड़ना करके दिखा दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+