राम मंदिर ट्रस्ट के चीफ महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

लखनऊ, 25 अप्रैल। श्रीराम जन्मभूमिक तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की रविवार को तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि महंत दास को दोपहर 12.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें गंभीर किडनी की समस्या है। अस्पताल पहुंचते ही उनका इलाज शुरू कर दिया, उन्हें क्रिटिकल केयर विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत गंभीर है लेकिन स्थिर है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बना रहे ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपाल दास चेयरमैन हैं। इससे पहले भी उन्हें नवंबर 2020 मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया था जब उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, अक्टूबर 2021 में भी उन्हें कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष Mahant Nritya Gopal Das की हालत नाजुक | वनइंडिया हिंदी
    nritya

    महंत नृत्य गोपाल दास का मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर राकेश कपूर की देखरेख में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोपाल दास क्रिटिकल केयर यूनिट में हैं और डॉक्टरों की टीम उनपर नजर रख रही है। मैं खुद भी उनकी समय-समय पर स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट ले रहा हूं। महंत गोपाल दास को यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की शिकायत है, जिसकी वजह से उनकी किडनी और ब्लैडर पर असर पड़ा है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले कोरोना संक्रमित होने के दौरान भी महंत गोपाल दास को कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। हालांकि उस वक्त वह ठीक हो गए थे और अयोध्या लौट आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+