Ram Mandir Ayodhya: प्राण जाहि पर वचन न जाहि! पूरी हुई सूर्यवंशियों की प्रतिज्ञा,पांच सौ साल बाद पहनी पगड़ी
Ram Mandir News Ayodhya Uttar Pradesh: अयोध्या के पूरा ब्लाक के सरायरासी के क्षत्रिय समाज के लोगों ने पांच सौ साल पहले कसम खाई थी जब तक राम मंदिर का निर्माण एंव प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो जाएगा तब तक हम लोग पगड़ी,छाता और चमड़े का चप्पल नहीं पहनेंगे। अब उनका प्रण पूरा हो चुका है।
पूर्वंजों का सपना साकार हुआ क्षत्रिय समाज के नवाब सिंह ने बताया कि मेरे पूर्वंजों का सपना साकार हुआ। प्रभु श्रीराम अपने नए मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। जिस क्षण जिस पल का इंतजार था वो पल अब पूरा हुआ। मेरे परबाबा ठाकुर गजराज सिंह ने पांच सौ साल पहले जो कसम खाई थी अब वो पूरी हो गयी। इसी कड़ी में नवाब सिंह ने कहा कि जिस पल का वर्षो से इंतजार हो रहा था, अब पूरा हो चुका है। 22 जनवरी को मेरे प्रभु श्रीराम मंदिर में विराजेंगे। ऐसे में क्षत्रिय समाज ही नहीं पूरा विश्व खुशी का इजहार कर रहा है और मुझे अपार हर्ष है कि मैं अयोध्या का निवासी हूं।

पांच सौ साल पहले कसम खाई थी वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या के पूरा ब्लाक के सरायरासी के क्षत्रिय समाज के लोगों ने पांच सौ साल पहले कसम खाई थी जब तक राम मंदिर का निर्माण एंव प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो जाएगा तब तक हम लोग पगड़ी,छाता और चमड़े का चप्पल त्याग रहे हैं।
कसम अब पूरी हो गयी पांच सौ वर्षों बाद क्षत्रिय समाज के वंशजो ने जो कसम खाई थी वो कसम अब पूरी हो गयी है। लिहाजा ये लोग पगड़ी,छतरी और चमड़े का चप्पल का प्रयोग करने से पहले प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराकर सभी क्षत्रिय समाज के लोगों ने पगड़ी,छतरी और चमड़े की चप्पल धारण कर प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। सभी क्षत्रिय समाज के लोगों ने एक उत्साह और उमंग देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications