Ram Mandir Pran Pratishtah Ayodhya News: राम नगरी में जगह-जगह मन रहा उत्सव, कल विराजेंगे श्रीराम
Ram Mandir News Uttar Pradesh: अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम नगरी में उत्सव शुुरु हो चुका है। हांलाकि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को होगा। लेकिन पूरे अयोध्या में पिछले कई दिनों से ही उत्सव मनाया जा रहा है। जगह-जगह फूलों से सजावट की गयी है। पीएम मोदी सोमवार के कर कमलों द्वारा सोमवार को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।
लोक कलाकार की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र पूरे अयोध्या में खासकर धर्म पथ और लता मंगेशकर चौक के पास लोक नृत्य लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हैं। यहां देश के कोने कोने से लोक कलाकार आए हुए हैं। पूर्वांचल का लोक नृत्य धोबिया, राई सहित कई अन्य लोक नृत्य की प्रस्तुति यहां लोगों का मन मोह रही है।

पीएम मोदी कल करेंगे प्राण प्रतिष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समूचा देश भगवान के आगमन पर खुश है। यहां हर वर्ग के लोगों में उत्साह है। अयोध्या नगरी धर्म व आध्यात्म में सराबोर है। लोगों का उत्साह इसकी चमक को बढ़ा रहा हैं।
मन मोह रही फूलों की सजावट पूरे अयोध्या नगरी को फूलों से सजाया गया है। जगह-जगह प्रभु श्रीराम, गणेशजी सहित कई देवी देवताओं की फूलों की आकृति बनी हुई है। सड़कों को फूलों से सजाया गया है। सड़कों के बीच में भी इसकी सजावट रामनगरी की शोभा बढ़ा रही है।
Recommended Video
लोगों में गजब का उत्साह लाखों की संख्या में लोग राम नगरी में भ्रमण कर रहे हैं। हर जाति हर धर्म के लोग यहां मौजूद हैं। जय श्रीराम के नारों से और राम भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंजायमान हैं।












Click it and Unblock the Notifications