Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे मेहमानों को प्रसाद के साथ क्या तोहफा मिलेगा? हो गया खुलासा

हाइलाइट्स

  • राम जन्मभूमि की मिट्टी मेहमानों को भेंट की जाएगी
  • पीएम मोदी को राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर उपहार में दी जाएगी
  • रामलला को 1 हजार 111 मन लड्डू का भोग लगेगा

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की उत्सव मूर्ति स्थापित होनी है और उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। इस के लिए भव्य उत्सव का आयोजन किया गया है। तैयारियां चरम पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था से ले कर श्रद्धालुओं की सुविधा, हर चीज पर विशेष नजर है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से देशभर में निमंत्रण भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महोत्सव में मुख्य अथिति होंगे। इस उत्सव में सम्मिलित होने वाले सभी अतिथियों को विशेष उपहार दिए जाएंगे।

Ram Mandir Inauguration

मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नींव की खुदाई के दौरान निकाली गई राम जन्मभूमि की मिट्टी को डिब्बों में पैक कर 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को भेंट किया जाएगा। जबकि पीएम मोदी को जूट के थैले में पैक की गई राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर भेंट की जाएगी।

ट्रस्ट के सदस्य का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 11,000 से अधिक मेहमानों और आमंत्रित लोगों को यादगार उपहार देने की तैयारी चल रही है। मेहमानों को प्रसाद के तौर पर राम जन्मभूमि की मिट्टी के अलावा देसी घी से बने 100 ग्राम मोतीचूर के लड्डू भी देने की व्यवस्था की गई है।

यह भी देखें: 'जमीन पर सोना, सात्विक भोजन, जाप...' ठंड में PM मोदी कैसे करेंगे राम मंदिर के लिए 11 दिनों की ये कठिन 'तपस्या'

6 माह तक खराब नहीं होगा प्रसाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 22 जनवरी को राम मंदिर आने वाले सभी राम भक्तों को देवरहा बाबा की तरफ से यह प्रसाद बांटा जाएगा। इस लड्डू के प्रसाद को तैयार करके टिफिन में पैक किया जा रहा है। रिपोर्ट में देवरहा बाबा के शिष्य के हवाले से बताया गया है, "यह शुद्ध देसी घी का बना हुआ लड्डू है, जिसमें पानी की एक भी बूंद इस्तेमाल नहीं की गई है। यह 6 महीने तक खराब नहीं होगा।"

यह भी देखें: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद कैसे होगी एंट्री, कब से कर सकेंगे 'रामलला' के दर्शन, पढ़ें सारी जानकारी

श्री राम को लगेगा 1 हजार 111 मन लड्डू का भोग
रामलला को चांदी की थाल में भोग लगाया जाएगा। भोग लगने के बाद जो वीआईपी लोग आएंगे, उनको ये प्रसाद दिया जाएगा। वहीं जो राम भक्त दर्शन के लिए आएंगे उनको भी प्रसाद वितरित किया जाएगा। देवरहा बाबा ने कहा था कि 1 हजार 111 मन लड्डू का भोग लगाना है। 44 कुंटल लड्डू का भोग रामलला को लगाया जाएगा।

यह भी देखें: Ram Mandir: अपनी तनख्वाह से लगाते थे भोग, जानें रामलला की सेवा में 3 दशक से लगे मुख्य पुजारी की कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+