Ayodhya: 500 होम स्टे, 37 मठ- मंदिरों में सुविधा, 300 टेंट वाली Tent City, श्रद्धालुओं के लिए तैयार अयोध्या
श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की शुरूआत के साथ अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली कई परियोजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार ने शुरू की थीं, जिनमें से अधिकतर या तो पूरी हो चुकी हैं, या फिर पूरी होने करीब हैं। अयोध्या के प्रति आस्था और भविष्य में श्रद्धालुओं के बढ़ते दबाव के चलते उनके ठहरने और सुरक्षा का खासा प्रबंध किया गया है। रामनगरी में टेंट सिटी, धर्मशालाओं और मठ मंदिरों में ठहरने की सुविधा के अलावा 500 से अधिक घरों को होम स्टे के रूप में सेवाएं देंगे। वहीं राम मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या में पर्यटकों को बढ़ते दबाव को देखते हुए अब तक 45 नए होटलों को ले- आउट विकास प्राधिकरण ने पास कर दिया है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद 500 से अधिक घरों को आयोध्या में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को होम स्टे की सुविधा के लिए तैयार किया जा चुका है। इसके अलावा एडीए एक यूजर फ्रेन्डली मोबाइल एप और वेब पोर्टल लान्च करने जा रहा है, जिसके माध्यम से तीर्थ यात्री अपने पसन्द के होम स्टे व पेइंग गेस्ट में बुकिंग कर सकेंगे।
अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल का दावा है कि होम स्टे को प्रशासन ने भली भांति जांच परखकर अनुमति दी है। इन होम स्टे से न केवल श्रद्वालुओं को घर जैसे माहौल में ठहरने का अनुभव होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सकेगी।पूरे अयोध्या क्षेत्र में रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी उपलब्ध होंगे। प्रशासन ने पेइंग गेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने वाले मकान मालिकों से कहा है कि वो श्रद्वालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें अयोध्या में एक घर जैसा माहौल मिल सके।
37 मठ- मंदिरों में व्यवस्था
दरअसल, अयोध्या में महज 20 से 25 टू स्टार से लेकर फोर स्टार होटल हैं, जिन पर राम मंदिर उद्घाटन के चलते खासा दबाव है। जनवरी और फरवरी की एडवांस बुकिंग होटलों में 2 महीने पहले हो चुकी है। ऐसे में कई अन्य कंपनियों ने भी ठहरने की व्यवस्था की है। ऐसे में अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल के मुताबिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में टेंट सिटी और होटलों के अलावा पहले से कई ऐसे मठ मंदिर हैं, जो श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा देते रहे हैं। प्रशासन ने 37 मठ- मंदिरों में हाल ही में व्यवस्था दुरुस्त कराई है, जहां अयोध्या पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी।
4000 संत आएंगे अयोध्या
बता दें कि रामलला अभिषेक समारोह के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने 4000 संतों को आमंत्रित किया है। वहीं दूसरी अयोध्या के होटल, धर्मशालाओं की क्षमता पर नजर डालें तो पूरी जनवरी तक बुकिंग फुल है। ऐसे में विशाल संख्या में राम नगरी के लिए कूच करने वालें संतों और अतिथियों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने एक सुविधायुक्त 300 टेंट वाली एक टेंट सिटी विकसित की है। इसमें लक्जरी सुविधाओं वाले 40 टेंट शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications