व्योमिका सिंह पर विवादित बयान देने वाले Ram Gopal Yadav की बहू है डॉक्टर, सुंदरता में डिंपल को देती हैं चुनौती
Ram Gopal Yadav: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रहे हैं, वजह है उनका विवादित बयान , जो कि उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए दिया है। दरअसल एक जनसभा में उन्होंने सबसे पहले व्योमिका सिंह को गलत नाम से संबोधित करते हुए उन्हें "दिव्या सिंह" कहा लेकिन जब उन्हें टोका गया तो नाम सुधारते हुए उन्होंने व्योमिका सिंह की जाति तक बता डाली।
उन्होंने कहा कि 'सोफिया कुरैशी के मुस्लिम होने के कारण उन्हें गाली दी गई है जबकि व्योमिका सिंह को राजपूत समझकर उनके लिए कुछ नहीं बोला गया है। लेकिन व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है।' राम गोपाल यादव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया।

'सेना की वर्दी जातिवादी चश्मे से नहीं देखी जाती है'
सीएम योगी ने खुद राम गोपाल यादव की इस टिप्पणी पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि 'सेना की वर्दी जातिवादी चश्मे से नहीं देखी जाती है।' जिसके बाद आज सुबह राम गोपाल यादव ने इस बारे में सफाई देते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है।
राम गोपाल यादव ने दी सफाई, लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट
उन्होंने लिखा कि 'कल मैंने एक कार्यक्रम में कहा था की कर्नल सोफिया का धर्म नाम से पहचान लिए इसलिए गाली दी गयीं, विदेश सचिव मिस्त्री को गाली दीं गयीं अगर इन गाली देने वालों को ये पता चल जाता की व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं तो ये इन अफसरों को भी गालियां देने से बाज नहीं आते।'(कटेंट सांसद राम गोपाल यादव के एक्स अकाउंट से है)

हालांकि उनकी सफाई के बाद भी लोग उनकी आलोचना करने से चूक नहीं रहे हैं। लोग उन पर सेना और महिला का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।
व्योमिका सिंह पर विवादित बयान देने वाले Ram Gopal Yadav की बहू है डॉक्टर
आइए इसी बीच बात करते हैं उनके घर की, मालूम हो कि विंग कमांडर पर विवादित टिप्पणी करने वाल राम गोपाल यादव की बहू डॉक्टर हैं और सुंदरता के मामले में वो अपनी जिठानियों यानी कि डिंपल यादव और अपर्णा यादव से कम नहीं हैं।
रामगोपाल यादव के छोटे बेटे अक्षय यादव की शादी रिचा यादव से हुई है
आपको बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव के छोटे बेटे अक्षय यादव की शादी रिचा यादव से हुई है, जो कि एमबीबीएस डॉक्टर हैं। अक्षय यादव खुद फिरोजाबाद से सांसद हैं। रिचा और अक्षय की शादी साल 2010 में हुई थी और इस पॉवर कपल को दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी ) है। रिचा राजनीति से दूर अपनी क्लीनिक चलाती हैं।
जेठानी डिंपल की तरह रिचा यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं
अक्षय, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे छोटे भाई हैं। अपनी जिठानी डिंपल की तरह रिचा राजनीति में बिल्कुल भी सक्रिय नहीं हैं इसलिए वो राजनीतिक इवेंट से दूर भी रहती हैं।
रिचा यादव ने मुलायम सिंह के लिए लिखी थी भावुक पोस्ट
बेहद ही पढ़ी-लिखी यादव खानदान की ये बहू साल 2023 में तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने अपने नेताजी और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक पोस्ट लिखी थी, जो कि काफी वायरल हुई थी। उस पोस्ट को अक्षय यादव ने ही शेयर किया था। उसमे रिचा यादव ने मुलायम सिंह के जाने के बाद जीवन में आए खालीपन की बातें लिखी थीं।
उसकी कुछ लाइनें निम्नलिखित हैं...
- नेताजी आप जब से तारे बन गए।
- तारे हमारे और भी प्यारे बन गए।
- आपकी टिमटिमाती रोशनी हमें सही राह दिखाएगी...।












Click it and Unblock the Notifications