Rajya Sabha Elections 2024: BSP के एकमात्र विधायक ने किसे दिया वोट? बोले- 'वो वोट मांगने नहीं आए'
Rajya Sabha Elections 2024: मंगलवार को राज्यसभा वोटिंग से पहले ही यूपी का सियासी माहौल गरमा गया और दिन भर चट्टी चौराहों पर इसकी चर्चा होती रही। कहीं लोग समाजवादी पार्टी तो कहीं भारतीय जनता पार्टी के बारे में बात करते दिखे।
समाजवादी पार्टी के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया, जबकि बीजेपी के एक विधायक ने सपा के पक्ष में वोट किया। इन सबके बीच सबके मन में ये सवाल है कि आखिर बसपा के एकमात्र विधायक ने किसे वोट दिया?

तो उमाशंकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को वोट दिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसके बारे में खुद उन्होंने बताया। उमाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा मतदान के लिए उनसे बात नहीं की गई थी।
वहीं संजय सेठ ने उनसे अपने पक्ष में मतदान करने के लिए संपर्क किया था। ऐसे में उन्होंने संजय सेठ को वोट दिया है। यह भी बता दें कि उमाशंकर सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा के ऐसे अकेले नेता हैं जिन्होंने जीत हासिल की थी।
उमाशंकर सिंह बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा से विधायक हैं। यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नेताओं से उनका पुराना लगाव है। ऐसे में पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का वोट बीजेपी को ही जाएगा।
यह भी बता दें कि समाजवादी पार्टी के तथा बसपा का वोट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जाने के चलते भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है। इतनी बड़ी क्रॉस वोटिंग से माना जा रहा है की पहली वरीयता में ही भाजपा के प्रत्याशी जीत जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications