Rajya Sabha Elections 2024: सपा को बड़ा झटका, अखिलेश यादव के करीबी मनोज पांडेय ने दिया इस्तीफा
Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले मनोज पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि मनोज पांडे अब भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करेंगे।
मनोज पांडे समाजवादी पार्टी में सचेतक पद पर थे और उन्होंने सचेतक पद से इस्तीफा देते हुए लिखा है कि " अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें साप विधान मंडल दल उत्तर प्रदेश विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अतः में मुख्य सचेतक पद से त्यागपत्र दे रहा हूं, कृपया इसे स्वीकार करने की कृपा करें।"

समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के गरीबी माने जाने वाले मनोज पांडेय द्वारा राज्यसभा चुनाव के दिन इस्तीफा दिए जाने से यूपी की राजनीति में भूचाल आ गई है। दावा किया जा रहा है कि मनोज पांडेय के आवास पर भाजपा नेता दया शंकर सिंह पहुंचे और उन्होंने फोन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मनोज पांडेय की बात भी कराई है।
ब्राह्मण के रूप में सपा के पास बड़ा चेहरा थे मनोज पांडेय
मनोज पांडेय समाजवादी पार्टी में ब्राह्मण के रूप में बड़ा चेहरा थे। जनता में इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोदी लहर में भी इन्होंने ऊंचाहार विधानसभा सीट से भारी वोटों से चुनाव जीता था।
इतना ही नहीं 2017 में हुए विधानसभा चुनाव और 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी मनोज पांडेय रिकार्ड मतों से चुनाव जीते थे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी मनोज पांडेय के माध्यम से रायबरेली और आसपास के जनपदों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए मनोज पांडेय को अपने पक्ष में की है।
अंदरखाने में यह भी चर्चा चल रही है कि मनोज पांडे को भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि दोपहर में मनोज पांडेय भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने जा सकते हैं।
खबर अपडेट की जा रही है....












Click it and Unblock the Notifications