Diverted Trains List: नई दिल्ली - लखनऊ जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग
Diverted Trains List Latest News NER Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा में उन्नयन एवं संरक्षा के दृष्टिगत उत्तर रेलवे के कानपुर पुल वाया किनारा-मगरवारा स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-109 तथा सोनिक स्टेशन यार्ड में स्थित पुल संख्या-77 पर गर्डर कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन तथा पुनर्निर्धारण/नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- लखनऊ जं0 से 25 जून,2025 को चलने वाली 12179 लखनऊ जं0-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर कानपुर सेण्ट्रल से चलाई जायेगी।
- आगरा फोर्ट से 25 जून,2025 को चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं0 इण्टरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर कानपुर सेण्ट्रल में यात्रा समाप्त करेगी।

मार्ग परिवर्तन-
- नई दिल्ली से 25 जून, 2025 को चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. शताब्दी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ जं. के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूँद, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नही रहेगा।
- पनवेल से 24 जून, 2025 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-फफामऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-अयोध्या धाम-मनकापुर-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव लखनऊ एवं बाराबंकी स्टेशनों पर नही रहेगा।
पुनर्निर्धारण/नियंत्रण-
- पुणे से 24 जून, 2025 को चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से 360 मिनट विलम्ब से चलाई जायेगी।
- बरौनी से 24 जून, 2025 को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल बाराबंकी से 60 मिनट विलम्ब से चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से 25 जून, 2025 को चलने वाली 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस बाराबंकी से 30 मिनट विलम्ब से चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications