राजा भैया ने जनता के साथ कैसे मनाई होली, देखिए तस्वीरें
चुनाव में जीत के चलते राजा भैया की ये होली भी निराली रही। लोगों को जमकर नहलाने और रंग लगाने में आगे रहने वाले राजा भैया ने गार्डेन में होली मनाई।
इलाहाबाद। प्रतापगढ़ के कुंडा से फिर विधायक चुने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने होली पर जमकर जश्न मनाया। हजारों लोग राजा से होली खेलने के लिए बेंती कोठी पहुंचे। राजा ने भी किसी को निराश नहीं किया। जिसने भी चाहा राजा को रंग लगाया और होली की बधाई दी।

निराली रही होली
चुनाव में जीत के चलते राजा भैया की ये होली भी निराली रही। लोगों को जमकर नहलाने और रंग लगाने में आगे रहने वाले राजा भैया ने गार्डेन में होली मनाई।


सफेद रंग का पहना कुर्ता
राजा भैया सुबह जब होली खेलने केले लिए बाहर निकले तो सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए थे लेकिन थोड़ी देर बाद ही कुर्ते का रंग पहचानने लायक नहीं था। जो जिधर से भी पहुंचा राजा को अपने रंग में लगने लगा।


कीचड़ वाली होली
कोठी पर ही कीचड़ वाली होली भी खेली गई। लोग एक दूसरे को जमीन पर गिराकर होली खेलते रहे। मानो कुश्ती चल रही हो और उनपर पानी की बौछार की जाती रही। दूसरी ओर ये नजारा देखकर हर कोई अपने ठहाके लगाता दिखा।


भांग का भी रहा शुरूर
राजा भैया ने जनता के लिए स्पेशल दूधभंगा का भी इंतजाम करवाया था। गुझिया व पकवानों के साथ लोगों ने जमकर भांग पिया और झूमते दिखे। राजा भैया ने भी होली के जश्न में ठंडई का लुत्फ उठाया।












Click it and Unblock the Notifications