RSS कार्यालयों को राज मोहम्मद ने दी थी बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु पुलिस ने ऐसे दबोचा
RSS कार्यालयों को राज मोहम्मद ने दी थी बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु पुलिस ने ऐसे दबोचा
लखनऊ, 07 जून: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर प्रदेश के दो और कर्नाटक के चार कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने उसे पुदुकुड़ी से हिरासत में लिया है। तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स का नाम राज मोहम्मद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस राज मोहम्मद से पूछताछ में जुटी है। वहीं, राज मोहम्मद को यूपी लाने के लिए यूपी एसटीएफ पुलिस भी तमिलनाडु पहुंच गई है।

इस संबंध में यूपी एटीएस ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसके मुताबिक, लखनऊ आरएसएस से जुड़े एक व्यक्ति को अंजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। उस ग्रुप में छह जगहों पर बम विस्फोट करने की बात कही जा रही थी, जिसमें से चाल स्थान कर्नाटक के हैं और दो स्थान उत्तर प्रदेश के। यह धमकी सोमवार देर शाम करीब 08 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से मिली है। इतना ही नहीं, अल अंसारी इमाम रजी उन मेंहदी नाम के इस वॉट्सएप ग्रुप से कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में यह धमकी दी गई है।
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के बाद कार्यकर्ता ने देखा कि इस तरीके की चर्चा हो रही है, जिसके बाद उन्होंने एक अवध प्रांत के पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। मामले का संज्ञान लेते हुए अवध प्रांत के पदाधिकारी ने आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों को जानकारी की, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों से साझा की गई। ऐसी जानकारी मिलने के बाद लखनऊ पुलिस हरकत में आई और मड़ियांव थाना में आईपीसी की धारा 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
यूपी एटीएस ने व्हाट्सएप ग्रुप का विश्लेण कर, उक्त नंबर के प्रयोग कर्ता को चिन्हित कर लिया। अभियुक्त की लोकेशन तमिलनाडु मिलने पर तत्काल तमिलनाडु पुलिस की आन्तरिक सुरक्षा शाखा के अधिकारियों से संपर्क साधा गया। जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने अभियुक्त हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए अभियुक्त का नाम राज मुहम्मद है, जिससे प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी नॉर्थ प्राची सिंह ने बताया कि राज मुहम्मद को तमिलनाडु पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया है। उसे यूपी लाने के लिए मडियांव व यूपी एटीएस की संयुक्त टीम तमिलनाडु पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications