बीजेपी विधायक को उन्नाव केस में बचा रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ: राज बब्बर
BJP विधायक को उन्नाव केस में बचा रहे हैं CM योगी:राज बब्बर
लखनऊ। उन्नाव रेप केस में योगी सरकार पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने निशाना साधा है। राज बब्बर ने कहा कि सरकार को किसी कानून का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने विधायक को बचाने में लगी हुई है। योगी सरकार ने अभी तक अपने विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर बुधवार को लखनऊ पहुंचे थे। राज बब्बर ने कहा कि खनन से 36 गांव प्रभावित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कह रही है कि 200 फीट के अंदर का खनन नहीं होना चाहिए। जबकि नियम के विपरीत 185 फीट के अंदर खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन का कांग्रेस विधायक अजय लल्लू ने विरोध किया तो बीजेपी ने जेल भेज दिया। अगर तीन दिन के भीतर प्रशासन ने विधायक को रिहा नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
वहीं, उन्नाव रेप कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार की जेल में मौत हो जाती है पर बीजेपी सरकार किसी भी तरीके का ठोस कदम नहीं उठाती है। उन्होंने कहा कि यूपी में ऐसी सरकार है जहां अबला की बात न सुनकर उसके पिता की हत्या कर दी जाती है। अगर कोई बलात्कार पीड़िता मुकदमा लिखाने जाती है तो उसकी शिकायत ना सुनकर उसके पिता के खिलाफ मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications