रेल नीर के बाद अब रेलवे बेचेगा औषधीय गुणों से भरपूर 'प्राण'

कन्नौज। यात्रियों को मिलने वाली सुविधा में रेलवे निरंतर सुधार के प्रयास में लगा है। अब इसी क्रम में रेल यात्रियों को तमाम औषधीय गुणों से भरपूर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) कन्नौज ने प्रीमियम रेल अरोमा नीर हर्बल मिश्रण तैयार किया है। तुलसी, खस तथा मेंथा (पुदीना) के तत्वों वाले मिश्रण की पहली खेप ट्रायल के लिए भारतीय रेल की केटरिंग इकाई आइआरसीटीसी, दिल्ली से आए सीनियर सुपरवाइजर भानु प्रताप व पंकज अग्रवाल दो दिन पूर्व ले गए हैं।

पहले हर्बल पानी रेल, वाणिज्य समेत अन्य मंत्रालयों के अफसरों के बीच इस्तेमाल होगा। इनसे फीडबैक में संतुष्टि मिलने पर देश के 7000 से अधिक रेलवे स्टेशनों व 1000 से ज्यादा ट्रेनों में इस पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह की पहल और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से बातचीत में सहमति बनने के बाद यह कदम उठाया गया है।

दो से दस फीसद मात्रा
केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रीमियम रेल अरोमा नीर तैयार करने में प्रति लीटर में दो से दस फीसद तुलसी, खस व मेंथा की मात्रा रहेगी। इसके औषधीय गुण व्यक्ति को आंतरिक ऊर्जा, बीमारियों से लडऩे की क्षमता के साथ ताजगी देंगे। कीमत अभी तय नहीं हुई है पर वर्तमान रेल नीर से मामूली अंतर संभव है।

दो माह में किया तैयार
केंद्र के सहायक निदेशक एपी ङ्क्षसह सेंगर ने बताया कि मिश्रण तैयार करने में दो माह का वक्त लगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ङ्क्षसह के निर्देश पर तैयार हुए मिश्रण की मांग बढऩे पर किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। आइआरसीटीसी अफसरों को पहली खेप में 170 लीटर मिश्रण दिया गया है। कन्नौज के सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र ने औषधीय गुणों वाला पानी तैयार किया है । सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्री गिरिराज सिंह के निर्देश पर एफएफडीसी के वैज्ञानिकों ने इसको तैयार किया है । रेलवे से करार होने के बाद आइआरसीटीसी के अधिकारी ट्रायल के लिये इस पानी को दिल्ली लेकर गये हैं ।

एफएफडीसी द्वारा तैयार किये गये फारमूले से सुगन्धित फसलों की खेती करने वाले किसानो को अतिरिक्त फायदा होगा। इसके लिये संस्था किसानो को अलग से प्रशिक्षण भी देगी । मांग बढ़ने पर इंडस्ट्री भी बढ़ेगी । जिससे नये लोगो को भी व्यापार का अवसर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+