VIDEO: शौच के लिए बैठा शख्स तो पटरी देख उड़ गए होश

युवक शौच के लिए गया था और जैसे ही वो चमरी फाटक के पास पहुंचा तो पटरी देख उसके होश उड़ गए, इसके बाद लोग इकट्ठा हुए और रेलवे अधिकारियों को आना पड़ा, लेकिन ये देखकर उनके बीच भी हड़कंप मच गया।

हापुड़। हापुड़ मॉडल रेलवे स्टेशन के पास चमरी फाटक पर रेलवे लाइन की पटरी देखकर लोगों के होश उड़ गए। यहां तक की पटरी देखकर अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। रेलवे पटरी में करीब एक इंच से भी बड़ी दरार थी जिसे देखकर सभी सोचने लगे। दरअसल टूटी पटरी पर ट्रेने चलती देख लोगों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, फिर मौके पर पहुंचे अधिकारी अपनी फॉर्मेल्टी पूरी कर चलते बने। अपनी लापरवाही देख रेलवे विभाग के अधिकारियों ने कैमरे पर अपनी चुप्पी साध रखी थी।

Railway track fractured in hapur, everybody shock

बता दें की ये मामला हापुड़ रेलवे स्टेशन से चंद कदमों की दूरी का है यहां चमरी फाटक के पास अचानक रेलवे लाइन की पटरी में एक इंच से भी बड़ा फ्रेक्चर आने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल आज सुबह रेलवे लाइन पर एक युवक शौच के लिए गया था और जैसे ही वो चमरी फाटक के पास पहुंचा तो एक इंच से ज्यादा रेलवे लाइन की पटरी टूटी देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। इस पूरे मामले की जानकारी लोगों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया लेकिन फिर भी इतना बड़ा मामला होने के बाद भी रेलवे विभाग के अधिकारियों ने जांच करने के लिए मात्र एक कर्मचारी को भेजा और वो कर्मचारी भी अपनी फॉर्मेल्टी पूरी कर चलता बना। अभी भी रेलवे लाइन इसी तरह टूटी पड़ी है, जिस पर ट्रेने दौड़ रही हैं।

Read more: PICs: महाराष्ट्र में दो सिर वाले बच्चे ने जन्म लेकर किया सबको हैरान, कोई दिक्कत नहीं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+