Gorakhpur News: केंद्रीय रेल मंत्री से की गई ये मांगे बदल देंगी गोरखपुर की तस्वीर, जानिए क्या मिला आश्वासन?
Railway Minister Ashwini Vaishnaw in Gorakhpur News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रविवार को गोरखपुर पहुंचे। अपनी बिहार यात्रा से पहले कुछ देर वह सीएम योगी के शहर में रुके और रेल अधिकारिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का हाल जाना। इस दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला के प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह ने गोरखपुर के साथ अन्य क्षेत्रों से रेल यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों की पूर्व में की गई सांसद की मांग को दोबारा प्रस्तुत किया। इसके साथ कई महत्वपूर्ण मांगे की।
सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि रविवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का स्वागत किया। वह बिहार यात्रा से पहले थोड़ी देर गोरखपुर रुके । इस दौरान मैने उनके समक्ष सांसद द्वारा पूर्व में की गई मांगों के साथ कुछ नई मांग रखी। उन्होंने इन मांगों पर विचार करते हुए शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। अगर ये मांगे पूरी होती हैं तो निःसंदेह गोरखपुर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

Indian Railway: साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, देखें डिटेल
ये हैं प्रमुख मांगे
सांसद प्रतिनिधि द्वारा की गई प्रमुख मांगे कुछ इस तरह है -
- साप्ताहिक ट्रेनों को प्रतिदिन किया जाए।
- रेलवे अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिले।
- गोरखपुर से अयोध्या आगरा होते हुए मथुरा तक वंदे भारत ट्रेन।
- गोरखपुर कैंट स्टेशन के समीप सड़क व पुल का निर्माण हो।
- गोरखपुर अयोध्या होते हुए नई दिल्ली तक शताब्दी एक्सप्रेस।
- अयोध्या गोरखपुर पटना , गया होते हुए जमशेदपुर तक नई ट्रेन।
- गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस को दो दिन की जगह प्रतिदिन किया जाए । इसके साथ ही कुछ अन्य मांगे भी रही।












Click it and Unblock the Notifications