मेरठ: सिंचाई विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर इनकम टैक्स का छापा, नई करेंसी बरामद
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाउंड्री रोड स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में सोमवार की सुबह इनकम टैक्स की टीम ने गंग नहर में कार्यरत अधिशासी अभियंता आरके जैन के घर और कार्यालय पर एक साथ छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान आयकर की टीम को आके जैन के घर से कई अघोषित संपत्ति के कागजात और पुरानी व नई करेंसी बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

दोपहर बाद तक आयकर विभाग की टीम अधिशासी अभियंता आरके जैन के घर और कार्यालय को खंगालने में जुटी रही। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन अधिकारियों ने किसी को घर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी।
आयकर विभाग की टीम ने ईव्ज चौराहा स्थित सिंडिकेट बैंक में एक्सईएन के खाते को भी खंगाला, टीम लगभग दो घंटे बैंक में रही, इस दौरान बैंक के गेट भीतर से बंद रहे।
जानकारी के मुताबिक छापेमारी में 15 लाख के नए नोट और लगभग 5 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद हुए हैं। छापेमारी की कार्रवाई में 4 लॉकर भी खंगाले जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications