'दिलवाले दुल्हनिया की जगह फिल्म आई शोले और वो निकले गब्बर सिंह'
झांसी की रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तुलना गब्बर सिंह से की, बोले चुनाव से पहले पीएम ने कहा था कि वह जादू से सबकुछ बदल देंगे।
झांसी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने झांसी में अकिलेश यादव के साथ साझा रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांदी ने कहा कि जबसे अखिलेशजी और मेरी दोस्ती हुई है, मोदीजी का मूड बदल गया है, पहले मुस्कुराहत होती थी, अब मुस्कुराहत गायब हो गई है, उनको भी पता चल गया है यूपी में सपा-कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। वह लड़ रहे हैं, आते हैं भाषण देते हैं, मगर जानते हैं जो हाल बिहार में हुआ था वह अब यूपी में होने वाला है। मोदीजी बिहार में गए तो कहा था कि भाजपा क्लीन स्वीप करने वाली है, लेकिन फैसला आने के बाद पीएम के मुंह से बिहार शब्द नहीं निकला है।

मुंह से नहीं निकलेगा उत्तर प्रदेश
चुनाव के बाद मोदीजी दिल्ली जाएंगे और 2019 तक मोदीजी के मुंह से उत्तर प्रदेश नहीं निकलेगा। मैने 30 दिन तक यूपी किसानों के कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ और एमएसपी की मांग की थी। मैंने कहा था कि जैसे आपने उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया था वैसे ही किसानों का कर्जा माफ किया था। लेकिन पीएम के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पीएम फिर यूपी आते हैं और कहते हैं कि आप यूपी में हमे जिता दीजिए हम कर्जा माफ कर देंगे। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आप पीएम हैं इसका आदेश जारी करिए और कर्जा माफ कीजिए।

मोदीजी जहां जाते हैं कोई ना कोई रिश्ता बना लेते हैं
मोदीजी जहां भी जाते हैं कोई ना कोई रिश्ता बनाते हैं, कहते हैं मुझे ये दे दो मैं तुम्हे ये दुंगा, मुझे प्रधानमंत्री बना दो मैं तुम्हारा कर्जा माफ कर दुंगा। लेकिन पीएम अपने तमाम वायदों को अब भूल चुके हैं और एक बार फिर से लोगों से तमाम वायदे कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम चाहते तो एक कैबिनेट की बैठक बुलाते और किसानों का कर्ज माफ कर देते, जैसे की हमने 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज मनमोहन सिंह की सरकार में किया था।

गब्बर सिंह आ गया
पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव के बादू जादू से गंगा साफ हो जाएगी, हर जगह हाईवे बन जाएगा। आपने दिल वाले दुल्हनिया देखी होगी, वैसे ही मोदी जी ने कहा था कि अच्छे दिन वाले हैं, लेकिन ढाई साल हो गए फिल्म का नाम शोले और गब्बर सिंह आ गया। पीएम मोदी के अच्छे दिन दिलवाले दुल्हनिया की तरह साबित हुई है।

अखबार वाले घबराए हुए हैं
नोटबंदी पर पीएम को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम लोगों से कहते हैं कि मेरे दिमाग में एक नया आईडिया आ गया है, आप अपनी जेब में देखो 500 का 1000 रुपए का नोट है, वो तुम्हारी ईमानदारी की कमाई है, मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो मैंने सोचा उस पैसे को कागज में बदल दूं, हाहाहाहाह..... हमारे प्रेस के मित्र कहते हैं कि वाह क्या काम किया। ये लोग इतने घबराए हुए हैं कि अपने अखबारों में सच्चाई नहीं लिख सकते हैं। दुनियाभर के विशेषज्ञ कह रहे हैं ये क्या किया, किसी ने भी ऐसा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications