सुल्तानपुर पहुंचे राहुल गांधी ने काफिला रोककर मोची का जाना हाल, साथ सिली चप्पल, लोग बोले- नेता हो तो ऐसा
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में एक केस में पेश हुए। सुल्तापुर में कोर्ट में पेश होने के बाद लखनऊ लौटते समय रास्ते में उन्होंन अपने काफिले को रोककर एक मोची से बात कर लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग राहुल गांधी की सादमी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को यूपी के सुल्तानपुर कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेश हुए। कोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त करेगी।
ये जो वीडियो सामने आया है वो कोर्ट में पेश होने के बाद राहुल गांधी के लखनऊ के लौटते समय का है। राहुल गांधी सुल्तानपुर से लखनऊ के रास्ते में पड़ने वो कूरेभर के विधायक नगर चौराहे पर जब पहुंचे तो वहां पर सड़क किनारे एक मोची की दुकान पर अपना काफिला रुकवा लिया।
जानें कौन हैं ये मोची
रामचेती नाम का ये मोची अपने दुकान के सामने रुके वीआईपी काफिले को देखकर घबरा गया। वो कुछ समझ ही पाता कि उतनी देर में राहुल गांधी उसके पास पहुंच गए और जूते-चप्पल की सिलाई कर रहे मोची से बात करनी शुरू कर दी और उसका काम समझने लगे।
मोची के साथ बैठकर चप्पल भी सिली
राहुल गांधी ने लगभग 5 मिनट तक उस मोची से बात की इस दौरान उससे मोची का काम सीखते हुए चप्पल सिलना सीखा साथ ही उसके परिवार और उसके काम के बारे में पूछा और उसके साथ एक सेल्फी भी ली।
राहुल गांधी के प्यार और अपनापन पाकर मोची रामचेती हाथ जोड़कर धन्यवाद देने लगा। वहीं वहां राहुल गांधी को देखकर जुटी भीड़ राहुल गांधी की जयकार करते हुए नारे लगे और कहने लगे नेता हो तो ऐसा।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी सुल्तानपुर से जब लखनऊ लौट रहे थे तो रास्ते में मोची का काम करने वाले परिवार से मुलाकात की।
लगभग 30 मिनट तक राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की। pic.twitter.com/Rfv6fdQZcP
— mads@madhuri (@madshumanbeing1) July 26, 2024












Click it and Unblock the Notifications