यूपी में आज राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी होंगे आमने-सामने
राहुल गांधी और पीएम मोदी आज यूपी में करेंगे चुनावी सभाओं को संबोधित, नोटबंदी के फैसले पर राहुल घेरेंगे पीएम को तो भाजपा का दावा पांच लाख लोग जुटेंगे
कानपुर। कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर प्रदेश में चुनावी पारा हर रोज बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पांच लाख की भीड़ जुटने का दावा
एक तरफ जहां राहुल गांधी जौनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे जहां खाट सभा में भारी भीड़ जुटी थी तो दूसरी तरफ पीएम मोदी कानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे जहां दावा किया जा रहा है कि पांच लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी।
कांग्रेस का नया चेहरा अदिति सिंह: बड़ी धाकड़ है..धाकड़ है
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत पीएम मोदी इस रैली को संबोधित करेंगे जहां कौशल विकास की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कानपुर के निराला नगर में होने वाली इस रैली के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है।
व्यापारियों का समर्थन हासिल करना अहम
नोटबंदी के बाद पीएम मोदी एक तरफ जहां यूपी कानपुर के व्यापारियों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे तो दूसरी तरफ राहुल गांधी केंद्र सरकार को नोटबंदी के फैसले पर घेरने की तैयारी कर रहे हैं।
कई जिलों से आएंगे लोग
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के अनुसार परिवर्तन यात्रा के तहत पीएम की रैली तकरीबन 12 बजे होगी, जहां शहरभर के व्यापारियों सहित हर वर्ग के लोगों को बुलाया गया है। इसके अलावा आस-पास के जिलों से भी लोगों को बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications