VIDEO: रायबरेली निकाय चुनाव में महिला प्रत्याशियों को टक्कर देगी फेमस पूनम किन्नर

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के वीवीआईपी जिले रायबरेली में नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है। महिला सीट में महिलाओं के मुकाबले जन अधिकार पार्टी ने किन्नर को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पूनम किन्नर को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

raebareli Poonam kinnar nagar palika election candidate

सिंह ने बताया कि आज इस भ्रष्टाचार के दौर में हमें एक ऐसे प्रत्याशी की आवश्यकता थी जिसका खुद का कोई स्वार्थ न हों। जो हमेशा से दूसरों का भला चाहता हो। जो सच में नगर पालिका क्षेत्र का विकास कर सके और नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर सके। इसी खोज को पूरा करते हुए हमने पूनम किन्नर को प्रत्याशी बनाने का मन बनाया और वरिष्ठ साथियों व सहयोगियों के साथ पूनम जी से रायबरेली के विकास के लिए चुनावी मैदान में आने का आग्रह किया। जब पूनम जी को यह एहसास हुआ कि वह नगर पालिका का चुनाव लड़कर व जीतकर जनपद को प्रदेश में एक आदर्श नगर पालिका बना सकती हैं तो वह तैयार हो गई। आलोक सिंह ने कहा कि जहां ज्यादातर प्रत्याशी राजनीति को व्यापार समझ कर आते हैं उनका लक्ष्य एक करोड़ खर्च करके 100 करोड़ कमाने का होता है।

raebareli Poonam kinnar nagar palika election candidate

मेरा सभी मतदाताओं से यह अनुरोध है कि इस बार बिजनेसमैन को वोट न देकर एक सेवा करने वाले प्रत्याशी को अपना वोट दें और रायबरेली में पूनम किन्नर को जीताकर एक नया इतिहास रचे। श्री सिंह ने बताया कि पूनम किन्नर का नामांकन 09 नवम्बर 2017 को किया जाएगा।

प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पूनम किन्नर ने कहा कि मैने हमेशा से सभी की खुशी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और जब आज मुझे जनपद की सेवा का मौका मिला तो मैंने यह ठान लिया है कि अब मैं नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर एक स्वच्छ व आदर्श नगर पालिका की स्थापना करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+