उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार की राह आसान बनाएगी यह पूजा स्पेशल ट्रेन,विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने का समय
Puja Special Trains: रेलवे त्योहारों पर यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने श्री गंगानगर जं.-समस्तीपुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। यह पूजा स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के यात्रियों की राह आसान बनाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04731 - 04732 श्री गंगानगर जं.-समस्तीपुर-श्री गंगानगर जं. वाया गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन श्री गंगानगर
जं. से 19 अक्टूबर से 02 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा समस्तीपुर से 21 अक्टूबर से 04 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा।
गंगानगर से चलने का समय और विभिन्न स्टेशन
- 04731 श्री गंगानगर जं.-समस्तीपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर से 02 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को श्री गंगानगर जं. से 13.25 बजे प्रस्थान कर सादुलशहर से 13.49 बजे, हनुमानगढ़ से 14.30 बजे, संगरिया से 14.57 बजे, मंडी डबवाली से 15.30 बजे, रामां से 17.12 बजे, सिरसा से 18.05 बजे, मंडी आदमपुर से 18.44 बजे, हिसार से 19.55 बजे, हांसी से 20.40 बजे, रोहतक से 22.40 बजे दूसरे दिन दिल्ली से 00.35 बजे, गाजियाबाद से 01.29 बजे, मुरादाबाद से 04.27 बजे, बरेली से 05.49 बजे, सीतापुर से 09.00 बजे, बुढ़वल से 10.40 बजे, गोंडा से 12.05 बजे, बस्ती से 13.20 बजे, गोरखपुर 14.40 बजे, देवरिया सदर से 15.55 बजे, सीवान से 17.05 बजे, छपरा से 18.15 बजे, सोनपुर से 19.12 बजे, हाजीपुर से 19.27 बजे तथा मुजफ्फरपुर से 21.15 बजे छूटकर समस्तीपुर 23.00 बजे पहुँचेगी।

- वापसी यात्रा में, 04732 समस्तीपुर-श्री गंगानगर जं. साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 04 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 01.00 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर 02.05 बजे, हाजीपुर से 03.05 बजे, सोनपुर से 03.17 बजे, छपरा से 05.10 बजे, सीवान से 06.00 बजे, देवरिया सदर से 07.10 बजे, गोरखपुर से 08.25 बजे, बस्ती से 09.37 बजे, गोंडा से 10.50 बजे, बुढ़वल से 12.02 बजे, सीतापुर से 13.50 बजे, बरेली से 18.02 बजे, मुरादाबाद से 19.55 बजे, गाजियाबाद से 22.57 बजे, दिल्ली से 23.50 बजे, दूसरे दिन रोहतक से 02.00 बजे, हांसी से 03.50 बजे, हिसार से 04.30 बजे, मंडी आदमपुऱ से 04.57 बजे, सिरसा से 05.55 बजे, रामां से 06.42 बजे, मंडी डबवाली से 08.17 बजे, संगरिया से 08.52 बजे, हनुमानगढ़ से 09.30 बजे तथा सादुलशहर से 10.02 बजे छूटकर श्री गंगानगर जं. 12.20 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 04, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications