'झींगुर जैसे सचिन पर 5 किलो की सीमा हैदर बैठ जाए तो दिखाई ना दे', वायरल हुआ सपना चौधरी का Video
Sapna Chowdhary on Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी अभी भी सवालों के घेरे में हैं। सचिन के प्यार में दीवानी सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से इंडिया में दाखिल हुई और इसी गलत कदम ने उसे बहुत सारे सवालों के कटघरे में खडा़ कर दिया है।

लोगों को शक है कि कहीं वो एक आम पाकिस्तानी महिला के रूप में जासूस तो नहीं है और इसी चक्कर में उससे दो बार एटीएस पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल उसके दस्तावेज पाकिस्तानी दूतावास भेजे गए हैं और सब को वहीं की प्रतिक्रिया का इंतजार है, जिसके बाद सीमा पर एक्शन लिया जाएगा।
कानून इस प्रेम कहानी को क्या मोड़ देगा?
अब कानून इस प्रेम कहानी को क्या मोड़ देता है, वो तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस लवस्टोरी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से खलबली मचाई हुई है तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं कि जो इस हैरत अंगज प्रेम कहानी पर मीम्स भी बना रहे हैं।
सचिन-सीमा की प्रेम कहानी का उड़ा मजाक
सुरक्षा एजेंसियों के जवाब-सवाल और मीडिया इंटरव्यू की वजह से छाईं सीमा हैदर को देखने के लिए सचिन मीणा के घर पर जबरदस्त ढंग से जमावड़ा लगा हुआ है, इसी बीच ट्विटर पर सचिन की एक पड़ोसी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्होंने सचिन-सीमा की प्रेम कहानी पर ऐसी बातें बोलीं जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
'पाव भर का सचिन है, पांच किलो की सीमा हैदर'
पड़ोसी महिला ने एक मीडिया वाले से बात करते हुए कहा कि 'पाव किलो का सचिन है और पांच किलो की सीमा, किसी दिन उस पर दबाकर बैठ गई तो सचिन की आवाज ना निकलेगी।'
' वो भला सचिन की क्या होगी'
'हमने सोचा कि गदर में एक सकीना थी, जिसके लिए तारा सिंह पाकिस्तान गया था इसलिए हम यहां आए थे कि देखें कि ये सकीना कौन है, अरे जो अपने पति और देश की नहीं हुई वो भला सचिन की क्या होगी।'
वीडियो को मिले 6,470 Likes
महिला का ये वीडियो जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी फनी कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर को 6,470 Likes मिल चुके है तो वहीं इसे 1,206 बार री-ट्विट किया जा चुका है।
सीमा-सचिन पर सपना चौधरी ने बनाई रील
सीमा-सचिन की इस प्रेम कहानी पर हरियाणवी मशहूर डांसर सपना चौधरी ने भी रील बनाई है और वो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'झींगुर सा लड़का सचिन, मुंह में तो जुबान है ना'
जिसमें वो कह रही हैं कि 'सचिन तो लप्पू है, झींगुर सा लड़का सचिन, मुंह में तो जुबान है ना, ऊपर से ये लैपटॉप चला रही है और खुद को 5वीं पास बता रही है।' कुल मिलाकर सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी इस वक्त चर्चा के केंद्र में हैं।
2019 में PUBG गेम खेल के दौरान हुआ प्यार
आपको बता दें कि 27 साल की पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर साल 2019 में PUBG गेम खेलते हुए नोएडा के सचिन मीणा से पहली बार मिली थी और इसी गेम के जरिए दोनों दोस्त बने और फिर दोनों में प्यार हो गया और जिसके बाद मार्च 2023 में दोनों नेपाल में शादी कर ली और उसके बाद मई 2023 को सीमा अवैध रूप से अपने बच्चों के साथ भारत आ गई।
सीमा हैदर चार बच्चों की मां है
वो दो महीने से नोएडा के किराए के मकान पर बच्चों और सचिन के साथ रह रही थी। सीमा चार बच्चों की मां है और उसने सचिन से शादी करने के पहले हिंदू धर्म अपना लिया था और वो अब पूरी तरह से शाकाहारी भी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications