Priyanka Mishra को अब म्यूजिक एल्बम में काम करने का मिला ऑफर, रंगबाजी का Video बनाकर आईं थी चर्चाओं में

Priyanka Mishra को अब म्यूजिक एल्बम में काम करने का मिला ऑफर, रंगबाजी का Video बनाकर आईं थी चर्चाओं में

लखनऊ, 16 सितंबर: पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ रंगबाजी का वीडियो बनाकर पूर्व कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा (priyanka mishra) सोशल मीडिया पर छा गई थीं। हालांकि, ट्रोल करने वाले नेगेटिव कमेंट से परेशान होकर प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था, जिसे पुलिस विभाग ने स्वीकार भी कर दिया। तो वहीं, अब प्रियंका ने वर्दी, किट और 1.80 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टा एकाउंट पर वीडियो अपलोड करके दी। वहीं, अब प्रियंका मिश्रा के पास मुंबई से म्यूजिक एल्बम में काम करने के लिए फोन आना शुरू हो गए हैं।

Recommended Video

    'रंगबाजी' का VIDEO बना सोशल मीडिया पर सनसनी बनी प्रियंका मिश्रा ने मांगा VRS, कहा- ट्रॉल ना करें
    प्रियंका मिश्रा को मिला म्यूजिक एल्बम का ऑफर

    प्रियंका मिश्रा को मिला म्यूजिक एल्बम का ऑफर

    हिन्दुस्तान ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, प्रियंका मिश्रा के पास मुंबई से फोन आया है। फोन करने वाले कुछ लोगों ने उनसे म्यूजिक एल्बम में काम करने की बात भी है। हालांकि उन्होंने अभी किसी से हां नहीं किया है। सभी से यही कहा है कि पहले अपने परिजनों से इस संबंध में बात करेंगी। इससे पहले प्रियंका मिश्रा को एक वेबसीरीज का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है।

    प्रियंका मिश्रा ने कहा- सोच समझकर लूंगी फैसला

    प्रियंका मिश्रा ने कहा- सोच समझकर लूंगी फैसला

    प्रियंका मिश्रा ने कहा कि वो इस ऑफर पर सोच समझकर फैसला लेंगी। हालांकि, वेबसीरीज कौन सी है और किसने ऑफर दिया, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। लेकिन प्रियंका ने कहा कि अगर उनको मॉडलिंग या एक्टिंग का अच्छा मौका मिलता है तो जरूर इस फील्ड में जाएंगी। बता दें, प्रियंका मिश्रा को एक्टिंग का शौक है अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वो वीडियो बनाती है। पुलिस विभाग में भर्ती होने से पहले ही प्रियंका मिश्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और उस पर वीडियो डालती थी।

    प्रियंका मिश्रा के लगातार बढ़ रहे फॉलोअर

    प्रियंका मिश्रा के लगातार बढ़ रहे फॉलोअर

    रंगबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद से प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर लगातार फॉलोअर बढ रहे हैं। बता दें, जिस समय उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया था उस समय उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 सौ फॉलोअर थे, लेकिन अब 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर हो चुके है। प्रियंका मिश्रा के इंस्टा अकाउंट पर तेजी के साथ फॉलोअर की संख्या में इजाफा हो रहा है।

    सोशल मीडिया पर प्रियंका मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल

    सोशल मीडिया पर प्रियंका मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल

    बता दें, प्रियंका मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम mishra123priyanka पर कई वीडियो पोस्ट किए है। लेकिन पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ रंगबाजी का वीडियो वायरल हो गया। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुनिराज ने तत्काल प्रभाव से प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया था। तो वहीं, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान प्रियंका को न सिर्फ मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा, बल्कि उन्होंने 31 अगस्त को वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए अप्लाई किया था। इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रियंका मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आईं थी, जिसमें उन्होंने जनता पर नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

    प्रियंका मिश्रा ने कही थी यह बात

    प्रियंका मिश्रा ने कही थी यह बात

    दरअसल, प्रियंका मिश्रा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा,

    न मैंने रिश्वत ली। न किसी का खून किया। बस शौक के लिए वीडियो बनाया। उस पर आई प्रतिक्रियाओं ने मुझे नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि लोग मुझे अपराधी बता रहे थे। वर्दी पर सवाल खड़े कर रहे थे, जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए मुझे इस्तीफा देना ही ठीक लगा।

    प्रियंका मिश्रा को इस्तीफा मंजूर होने का है मलाल

    प्रियंका मिश्रा को इस्तीफा मंजूर होने का है मलाल

    हालांकि, अब प्रियंका मिश्रा को इस्तीफा मंजूर होने के मलाल हो रहा है। साथी पुलिसकर्मियों की मानें तो प्रियंका ने कहा कि अगर, उन्हें कोई समझाता तो वो इस्तीफा वापस ले लेतीं। इतना ही नहीं, प्रियंका मिश्रा ने इस बात का जिक्र अपने इंस्टा अकाउंट पर किया है। प्रियंका ने लिखा, 'राधे राधे, मै ठीक हूं और मुझे अब कोई समस्या नहीं है बस जो लेटर में लिखा कि महिला से बात की गई है और घर वालो से बात की गई है। ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है। मुझे सीधे लेटर दे दिया गया कि आपका स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। लेकिन फिर भी जो किया गया ठीक है। सब कह रहे है कोर्ट जाके वापस जॉब के लिए आप जा सकती है लेकिन मै अब कुछ भी नहीं करना चाहती हूं और जिन्होंने मुझे इतना सहयोग किया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। लेकिन अब मै आगे कोई कार्यवाही नहीं करना चाहती हूं...।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+