Priyanka Gandhi Vadra ने किया बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर छात्राओं को मिलेगी स्कूटी और स्मार्टफोन
लखनऊ, 21 अक्टूबर: 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान प्रियंका गांधी ने आगरा जाते समय मिली छात्रा से बातचीत के बाद किया है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।' आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी करीब तीन दशक से यूपी की सत्ता से बाहर चल रही है। ऐसे में यह देखने लायक होगा कि प्रियंका गांधी की यह घोषणा क्या उन्हें सत्ता में वापसी का रास्ता खोलेंगी या नहीं।

छात्राओं को मिलेगी स्कूटी और फोन: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार 21 अक्टूबर को अपने ट्विटर हैंडल से किए अपने एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने लिखा,
कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। लड़की हूँ.....लड़ सकती हूं।
Recommended Video
चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने चला बड़ा दाव
गौरतबल है कि उत्तर प्रदेश के अंदर 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों से ठीक पहले प्रियंका गांधी ने बड़ा दांव चलकर विपक्षी पार्टियों को जबरदस्त चुनौती दी है। प्रियंका गांधी ने लखनऊ में 19 अक्टूबर को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। तो वहीं अब छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने की घोषण की है। प्रियंका गांधी की इन घोषणाओं से सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनैतिक पार्टियों में हलचल मच गई है।
प्रियंका गांधी ने बताई थी फैसले की पीछे अपनी मंशा
हालांकि, प्रियंका गांधी ने इसके पीछे अपनी मंशा भी बताई थी। प्रियंका गांधी ने कहा था कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश की उस हर एक महिला के लिए है जो बदलाव चाहती है, न्याय चाहती है जो एकता चाहती है। उन्होंने कहा था कि यह फैसला महिलाओं की राजनीति में नुमाईंदगी को बढ़ाएगी और प्रदेश का विकास तेजी से होगा। प्रियंका के इस फैसले को भी विपक्ष के लिए बड़ी चुनती माना जा रहा है। दरअसल प्रियंका गांधी ने यूपी की करीब साढ़े तीन करोड़ महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications