डॉक्टरेट की उपाधि लेने प्रियंका-निक साथ आएंगे बरेली! घर की रंगाई पुताई में जुटे पांडे जी

बरेली। प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस की पत्नी बन चुकी हैं। निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा जल्द बरेली आ सकती हैं। जानकारी के अनुसार बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से प्रियंका डॉक्टरेट की उपाधि लेने अपने होम टाउन आएंगी। प्रियंका के साथ उनके पति निक भी आ सकते हैं ताकि वह अपने ससुसाल पक्ष का पुराना घर भी देख सकेंगे। आपको बता दें कि पिछले साल 24 दिसंबर 2017 को प्रियंका को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

पिछले साल खराब मौसम के कारण नहीं आ सकीं बरेली

पिछले साल खराब मौसम के कारण नहीं आ सकीं बरेली

लेकिन उस समय प्रियंका घने कोहरे के कारण इस 'खास आयोजन' में शामिल नहीं हो पाने से काफी आहत हुईं थीं। प्रियंका ने तब ट्विटर पर अपना दर्द बयां करते हुए बड़ा लंबा ट्वीट भी लिखा था। प्रियंका खराब मौसम के चलते बरेली नहीं पहुंच सकी थी तब उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से एक वीडियो जारी करके जल्द बरेली आने के साथ बरेली के लोगों के प्रति अपना प्यार दिखाया था। प्रियंका चोपड़ा के घर के केयरटेकर प्रेमशंकर पांडे ने बताया कि प्रियंका और निक जल्द बरेली की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि लेने आ सकते हैं। इस बात के संकेत मिल रहे है। पांडे ने यह भी कहा कि जल्द घर की रंगाई पुताई का काम शुरू हो जाएगा। उन्हें भी प्रियंका और निक के आने का इंतजार है। शहर के लोगों ने प्रियंका के लिए जो प्यार दिखाया है उसके लिए वह मधु मैम को पत्र लिखकर जरूर बताएंगे।

पांडे ने बताया कि इस घर ने उनकी यादों को संजोए रखा है

पांडे ने बताया कि इस घर ने उनकी यादों को संजोए रखा है

पांडे ने बताया कि प्रियंका की शादी के मौके पर घर पर व्यापारी नेता कुलभूषण शर्मा, रामकृष्ण शुक्ला, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी समेत अन्य लोग पहुंचे थे और अपने साथ डेकोरेटर भी साथ लाए थे। उन्होंने अपनी देखरेख में घर की सजावट कराई। वहीं सजावट के बीच यह भी अफवाह फैल गई की प्रियंका के परिवार के लोग बरेली पहुंचे हैं। प्रियंका के घर के बाहर कुछ लोग सजावट के बीच सेल्फी भी लेते नजर आए। केयरटेकर पांडे के अनुसार इस घर में प्रियंका की बहुत सी यादें हैं उनके द्वारा जीती गई तमाम ट्रॉफी के साथ मधु मेम की पेंटिंग वाली तस्वीरें आज भी लगी हैं।

Recommended Video

    Priyanka Chopra & Nick Jonas Wedding: Priyanka's FIRST Bridal photo gets revealed | FilmiBeat
    मैडम से होती रहती है पांडे जी की बात

    मैडम से होती रहती है पांडे जी की बात

    प्रियंका की मां का आया था फोन केयरटेकर पांडे प्रियंका की शादी के बुलावे पर खुलासा करते हुए इतना कहा था कि मेडम जी का फोन आया था और उनसे बात हुई है। आपको बता दें कि प्रियंका का बचपन सीबीगंज की कैम्फर कॉलोनी के साथ सिटी स्टेशन के पास अर्क नंबर 4 की कोठी से लगी चड्डा जी की गली में गुजरा है।

    ये भी पढ़ें- यूपी: घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को स्कूल वैन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक फरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+