बोले पीएम मोदी- जो सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाते हैं सवाल, वो जौनपुर आकर शहीदों के घर जाएं
जौनपुर की चुनावी सभा में पीएम मोदी माया, सपा और कांग्रेस पर खूब हमलावर रहे। उन्होंने नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक समेत तमाम मुद्दों का रैली में जिक्र किया।
जौनपुर। जो लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल कर रहे थे, उन्हें शहीदों के घर जाना चाहिए। यह बात प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने जौनपुर में एक चुनावी सभा के दौरान कही।
पीएम ने रैली संबोधित करते हुए कहा कि हमसे पूछ रहे थे कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक हुआ क्या? राजनीतिक स्वार्थ में डूबे लगो जवानों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। देश की सुरक्षा भी इनके लिए राजनीतिक हथकंडा बन गया है।

मोदी ने देवरिया की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने देवरिया में सपा सरकार का चिट्ठा खोल दिया। मोदी ने पूछा काम बोलता है कि कारनामा?
पीएम मोदी ने कहा कि जौनपुर के वीर सीमा सबसे आगे रहते हैं। जौनपुर की कोख में इतिहास पला है। कहा कि यूपी के 90 फीसदी गावों में बिजली पहुंच गई। साथ ही अब तक पौने 2 करोड़ गरीबों तक गैसा का सिलेंडर पहुंचा। मोदी ने कहा कि BJP का मंत्र सबका साथ सबका विकास है लेकिन कई नेताओं का मंत्र 'उसका साथ, उसका ही विकास है।
पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने यूपी को तबाह किया है, 8 तारीख को उनका पिंडदान करने का काम करना है। कहा कि नोटबंदी के बाद बुआ जी को भी तकलीफ, बुआ जी के भतीजे को भी तकलीफ और भतीजे के यार को भी तकलीफ होने लगी।
जौनपुर में पीएम ने कहा कि यहां गरीबों की संपत्ति हड़प ली जाती है, अवैध कब्जा किया जाता है, भाजपा की सरकार बनेगी तो इन सबको ठीक किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था पर पीएम ने कहा कि यहां के थाने सपा का दफ्तर बन गए है, यहां का जेल बाहुबलियों के लिए महल बन गया।
गायत्री प्रजापति के मुद्दे पर भी पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस गायत्री प्रजापति मंत्र का जाप करते हैं। जिस गायत्री को पुलिस ढूंढ रही है,उसकी सभा में मुख्यमंत्री उसके लिए वोट मांगते हैं।
ये भी पढ़ें: काशी में मोदी ने कुछ इस तरह मनाया अपने रूठे 'श्याम' को












Click it and Unblock the Notifications