'पहला सुख निरोगी काया', डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू और राजनाथ सिंह ने की शिरकत

Divine Heart Foundation: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिवाइन हार्ट फाउंडेशन की 27वीं वर्षगांठ समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। इस समारोह में कई गणमान्य हस्ति भी शिरकत की। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दी गई है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 'पहला सुख निरोगी काया', इस तथ्य में सच्चाई है। स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति, समाज या देश की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। स्वास्थ्य के बिना धन बर्बादी है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे लिए स्वास्थ्य के महत्व को स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है।

डिवाइन हार्ट फाउंडेशन समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने की शिरकत

समारोह में शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस अस्पताल के उद्घाटन पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ने कहा था कि अच्छे दिल वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की एक बेहद जरूरत है। बीमार दिलों का इलाज और दर्द दूर करने के लिए मददगार हाथों की जरूरत है। मरीजों को खुशी देने के लिए हमें खूबसूरत दिमाग की जरूरत है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि यह अस्पताल मानव जाति की सेवा की समान भावना रखता है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र सिंह तोमर समेत 3 केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा किया स्वीकार, इन्हें मिला प्रभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+