राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र सिंह तोमर समेत 3 केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा किया स्वीकार, इन्हें मिला प्रभार
Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय सौंपने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार और डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल समेत पांच सांसद जीते चुनाव
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत में कई दिग्गज शामिल रहे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल समेत पांच सांसद भी चुनाव जीते। इन सभी ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। तोमर-पटेल के अलावा इस्तीफ़ा देने वाले सांसदों में सीधी से रीती पाठक, जबलपुर सांसद राकेश सिंह और गाडरवारा से सांसद उदय प्रताप सिंह शामिल हैं।
यूपी पैटर्न की तरह इस बार राज्य को डिप्टी सीएम भी मिलेंगे
इस्तीफे के बाद अब यह साफ़ हो गया कि ये सभी प्रदेश की राजनीति के बड़े चेहरे होंगे। सीएम के नाम का भी ऐलान होना है। केन्द्रीय समिति अब बहुत जल्द मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। यदि यूपी पैटर्न पर सहमति बनी तो इस बार राज्य को डिप्टी सीएम भी मिलेंगे। ऐसे में नवनिर्वाचित विधायक इन पूर्व सांसदों की लॉटरी खुल सकती है। मंत्री, डिप्टी सीएम और संभव हुआ तो सीएम भी इन नामों से कोई हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 'वैश्विक मुद्दों पर केन्या-भारत का समान विचार', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. रुटो के सम्मान में दिया भोज












Click it and Unblock the Notifications