गर्भवती महिला को ट्रक ने कुलचा, गर्भ से चमत्कारिक तरीके से जिंदा निकली नवजात बच्ची
गर्भवती महिला को ट्रक ने कुलचा, गर्भ से चमत्कारिक तरीके से जिंदा निकली नवजात बच्ची
आगरा, 21 जुलाई: "जाको राखे साइया मार सके न कोए" ये कहावत आपने सुनी तो होगी ही, इसका मतलब है कि जिसकी रक्षा भगवान करते हैं उसको कोई नहीं मार सकता। ऐसा ही एक वाकया फिरोजाबाद में सामने आया है। जिसमें गर्भवती महिला के ऊपर से पूरी ट्रक निकल गई और वो तो नहीं बची लेकिन उसके पेट में पल रही नवाजात बच्ची ऐसे चमत्कारिक तरीके से बाहर आ गई कि वो बच गई।

महिला अपने मायके जा रही थी
ये घटना फिरोजाबाद की है। हादसे का शिकार हुई 26 साल की महिला की पहचान आगरा की रहने वाली कामिनी के रूप में हुई है। आगरा की रहने वाली थी जो आठ महीने की गर्भवर्ती थी। अपने पति के संग मोटरसाइकिल पर वह अपने माता-पिता के घर कोटला फरिहा जा रहे थे। तभी ये हादसा हुआ।

पति की बाइक से नीचे गिरी महिला को ट्रक ने कुचला
एसएचओ फतेह बहादुर सिंह बधौरिया ने बताया कि हादसा नरखी थाना क्षेत्र के बरतारा गांव के पास हुआ। स्थानीय निवासियों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट में आने से बचने के प्रयास में उनके पति रामू ने अपनी बाइक से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण कामिनी गिर गई और तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

गर्भ में पल रही बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई
वहीं मां के गर्भ में पल रही बच्ची चमत्कारिक रूप से अपनी आठ महीने की गर्भवती मां के गर्भ से बाहर निकल गई। नवजात बच्ची को को फिरोजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह से ठीक बताया है।

बच्चे के पिता भी सुरक्षित है
बधौरिया स्टेशन के कर्मचारियों ने कहा, "नवजात सुरक्षित है और उसे आवश्यक उपचार मिला। मोटर साइकिल सवार बच्चे के पिता भी सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया ट्रक चालक वाहन को पीछे छोड़कर भाग गया। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पति के दावे के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications