Pregnant Seema Haider: सीमा हैदर बनने वाली हैं 5वें बच्चे की मां, ग्रेटर नोएडा में हुई गोद भराई, VIDEO वायरल
Pregnant Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आकर सुर्खियां बटोरने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह और भी खास है। वह जल्द ही अपने 5वें बच्चे की मां बनने वाली हैं, और इस खुशी को मनाने के लिए रविवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में उनकी गोद भराई की रस्म धूमधाम से पूरी की गई।
इस मौके पर सीमा हैदर के वकील और मुंह बोले भाई डॉ. एपी सिंह अपनी माता के साथ विशेष रूप से पहुंचे और बहन का मान-सम्मान निभाया। सीमा हैदर की गोद भराई रस्म का वीडियो अब सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

Seema Haider: गोद भराई में पारंपरिक गीतों की गूंज
कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर इस रस्म को यादगार बना दिया। जहां सीमा ने अपनी नई जिंदगी की इस खास यात्रा में कदम रखा, वहीं आसपास की महिलाओं ने भी उनकी इस खुशी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सीमा ने कहा, "यह पहली बार है जब मेरी गोद भराई की रस्म हुई है। सनातन संस्कृति की यह परंपरा मुझे बेहद खास महसूस करवा रही है।"
सीमा के भाई बने एपी सिंह, पूरा किया मायके का फर्ज
गोद भराई की रस्म मायके की ओर से निभाई जाती है, लेकिन सीमा का परिवार पाकिस्तान में होने के कारण उनकी इस रस्म को उनके मुंह बोले भाई और सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. एपी सिंह ने पूरा किया। एपी सिंह ने पूरे परिवार की ओर से सीमा को शुभकामनाएं दीं और उनकी मां ने भी सीमा को आशीर्वाद दिया।
पहले से ही चार बच्चों की मां हैं सीमा
सीमा हैदर के पहले से ही चार बच्चे हैं, जो उनके साथ भारत आए थे। लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने गोद भराई की रस्म का अनुभव किया। सीमा ने इस पर कहा, "यह परंपरा मुझे अपनापन और सम्मान का एहसास करवा रही है। एपी सिंह और उनके परिवार ने मुझे बेटी और बहन की तरह अपनाया, मैं उनकी आभारी हूं।"
सीमा की लव स्टोरी से सुर्खियों तक का सफर
सीमा हैदर की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। पबजी गेम के जरिए सचिन मीणा से उनकी मुलाकात हुई, फिर प्यार परवान चढ़ा। सीमा नेपाल के रास्ते भारत आ गईं, जहां उन्होंने सचिन के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। अब वह भारत में अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications