'बहुत धोखे मिले हैं, अब जीते-जी कभी सपा में नहीं जाऊंगा...', आखिरकार छलका शिवपाल यादव का दर्द

'बहुत धोखे मिले हैं, अब जीते-जी कभी सपा में नहीं जाऊंगा...', आखिरकार छलका शिवपाल यादव का दर्द

प्रयागराज, 10 सितंबर: विधानसभा चुनाव के दौरान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे अखिलेश यादव के बीच दूरियां कुछ कम होती नजर आईं थीं। लेकिन, चुनाव के बाद दोनों चाचा-भतीजे के बीच दूरियां और बढ़ गई हैं। दरअसल, शिवपाल सिंह यादव शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने झूंसी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने अपनी भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला।

सपा से मिले हैं बहुत धोखे: शिवपाल सिंह यादव

सपा से मिले हैं बहुत धोखे: शिवपाल सिंह यादव

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए भतीजे अखिलेश यादव और सपा को लेकर बड़ा बयान दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'मैं समाजवादी पार्टी से बहुत बार धोखा खा चुका हूं। इसलिए अब सपा में जाने के लिए मैं भविष्य में सपा से कोई भी समझौता नहीं करूंगा।' इस दौरान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 2024 में बीजेपी से गठबंधन करने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव भी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी।

भाजपा से गठबंधन के दिए संकेत

भाजपा से गठबंधन के दिए संकेत

इस दौरान मीडिया ने शिवपाल सिंह यादव से 2024 में भाजपा से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव ये सावल टाल गए, लेकिन उन्होंने इस संभावना से इनकार भी नहीं किया। शिवपाल यादव ने कहा कि, अभी हम पूरे प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। किसके साथ गठबंधन करना है, चुनाव नजदीक आने पर तय करूंगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर अखिलेश यादव पार्टी की कमियां देख लेते और टिकटों का बंटवारा सही ढंग से कर लेते तो इस समय यूपी में सरकार होती।'

Recommended Video

    Shivpal Yadav ने दिए बड़ा बयान, क्या 2024 में BJP के साथ लड़ेंगे चुनाव ? | वनइंडिया हिंदी|*News
    भाजपा सरकार में हावी है नौकरशाही

    भाजपा सरकार में हावी है नौकरशाही

    शिवापल सिंह यादव ने इस दौरान भाजपा सरकार में नौकरशाही के निरंकुश होने और भ्रष्टाचार का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'नौकरशाही जनता की सुन नहीं रही है। मुख्यमंत्री रोज चिल्ला रहे हैं, लगातार भाषणों में बोल रहे हैं लेकिन नौकरशाही के कानों पर पर जूं नहीं रेंग रही है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है।' कहा कि मुख्यमंत्री रोज कब्जे करने वालों की बात करते हैं लेकिन लगातार कब्जा बढ़ता जा रहा है।

    विधानसभा चुनाव में साथ आए थे चाचा-भतीते

    विधानसभा चुनाव में साथ आए थे चाचा-भतीते

    दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे अखिलेश यादव एक साथ आ गए थे। शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ा और विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। हालांकि, सपा की सरकार नहीं बन सकी, जिसका दर्द वो समय-समय पर जाहिर करते रहे। शिवपाल ने कहा था कि उन्होंने अखिलेश से सौ सीटें मांगी थीं, लेकिन मिली केवल एक और हम सरकार बनाने से चूक गए। इस दौरान शिवपाल कई बार अखिलेश यादव और सपा को लेकर आक्रामक बयान देते रहे। बाद में सपा की ओर से एक पत्र जारी किया गया। जिसमें साफ तौर से यह कह दिया गया था कि शिवपाल जहां चाहें, जा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+