मोबाइल रिचार्ज ना कराने पर कर दी पत्नी की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या
सिपाही ने अपने बेटे के बैट से अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर कई बार किये जिससे तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सिपाही दूसरी मंजिल की छत पर गया और छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

चंद्रप्रकाश सेंट्रल जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात था। वह पत्नी अर्चना और बच्चों के साथ जेल में बने क़्वार्टर में रहते था। बंदी रक्षक चंद्र प्रकाश के बेटे ने बताया की रात में करीब दस बजे पापा ड्यूटी से जब घर आये तो उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा की तुमने मेरे पिता जी का मोबाइल रिचार्ज क्यों नहीं कराया। इसके बाद कहासुनी हुई और इसको लेकर बात काफी बढ़ गई।
सिपाही ने अपने बेटे के बैट से अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर कई बार किये जिससे तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सिपाही दूसरी मंजिल की छत पर गया और छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सिपाही चंद्र प्रकाश शराब का आदि था और आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इसकी शिकायत अर्चना जेल अधिकारी से भी कर चुकी थी। बीती रात भी सिपाही शराब पीकर घर आया था और उसके बाद मोबाइल रिचार्ज करवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई की चंद्र प्रकाश ने अपनी पत्नी की हत्त्या कर दी। दोनों को रात में ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चंद्र प्रकाश के एक 15 साल का बेटा मयंक है जो 11 वी क्लास में पढ़ता है और एक 12 साल की बेटी मान्या है जो 7 वी क्लास में पढ़ती है।
बुलंदशहर: सात साल की मासूम बच्ची का मिला अर्धनग्न शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications