आगरा: आचार संहिता की आड़ में पुलिस का खूब फल-फूल रहा है अवैध वसूली का धंधा
आगरा-कानपुर हाइवे और आगरा-मथुरा हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस की उगाही या फिर ये कहा जाए कि 'सुविधा शुल्क' ने कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आगरा। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगते रहे हैं। ऐसे में आगरा पुलिस की अवैध उगाही का लगातार पर्दाफाश हो रहा है। अवैध वसूली का हर रोज एक नया वीडियो देखने को मिल रहा है। आचार संहिता की आड़ लेकर आगरा पुलिस जमकर उगाही करने में मशगूल हैं। तीन दिन पहले भी पुलिस की उगाही का एक वीडियो वायरल हुआ था और एक बार फिर कुछ पुलिसकर्मियों की वसूली का ये वीडियो सामने आया है।

देखिए Video...
आगरा पुलिस विवादों से घिर रही है, आगरा-कानपुर हाइवे और आगरा-मथुरा हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस की उगाही या फिर ये कहा जाए कि 'सुविधा शुल्क' ने कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों की चुप्पी से ऐसे पुलिस वालों के हौसले और बुलंद होते दिख रहे हैं। आगरा एसएसपी प्रितिंदर सिंह ने लगातार वसूली के वीडियो वायरल होने के बाद सख्त रवैया अख्तियार किया लेकिन उसकी सख्ती अभी तक तो दिखाई नहीं दी है। अवैध उगाही के मामले में एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही लेकिन इन पुलिस कर्मियों पर अब तक तो कोई कार्रवाई नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications