हैवान शिक्षक ने बच्चों का किया यौन शोषण, बनाए 77 वीडियो क्लिप
जयपुर में बच्चों के साथ यौन शोषण करने वाले शिक्षक के पास से पाए गए 77 वीडियो क्लिप, इनमें 11 बच्चों की पहचान की गई।
जयपुर। मासूम बच्चों के साथ 27 साल के शिक्षक के यौन शोषण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी शिक्षक के पास 77 वीडियो क्लिप पाए गए हैं जिसमें आरोपी शिक्षक बच्चों के साथ यौन शोषण कर रहा है, जिसमें से 11 पीड़ित बच्चों की पहचान की जा चुकी है। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और वह जयपुर के रामगंज पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, लोग आरोपी शिक्षक को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

स्कूल प्रशासन ने नहीं उठाया कोई कदम
आरोपी शिक्षक रमीज को पुलिस ने कुछ ही दिन पहले गिरफ्तार किया है। डीसीपी अंशुमान भोमिया ने बताया कि पुलिस उन बच्चों के माता-पिता तक पहुंचने की की कोशिश कर रही है जिनके साथ आरोपी शिक्षक ने यौन शोषण किया है, ताकि वह भी इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज करा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में हमने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है जो रमीज के साथ मिलकर काम करते थे। भोमिया ने बताया कि हमे इस बात की जानकारी मिली है कि इस मामले में बच्चों ने स्कूल प्रशासन को वीडियो प्रूफ दिया बावजूद इसके आरोपी को सिर्फ नौकरी से निकाला गया और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
बच्चों ने मोबाइल से निकाला मेमोरी कार्ड
पुलिस ने बताया कि बच्चे जनवरी माह में पिकनिक के लिए गए थे, वहां बच्चे रमीज के फोन से मेमोरी कार्ड निकालने में सफल हुए थे और उन्होंने इसे स्कूल प्रशासन को सौंपा था, जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई और उसे स्कूल से बाहर कर दिया गया। रमीज पर पिछले कुछ सालों में कई बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप है। प्राइवेट ट्यूशन देने के बहाने वह बच्चों के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार रमीज बच्चों के शोषण के दौरान उनका वीडियो बनाने को मजबूर करता था।
इसे भी पढ़ें- स्वामी ओम पर महिला ने लगाया शर्मनाक आरोप, मामला दर्ज
रामगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि बच्चों के साथ शोषण करने के बाद वह उन्हें ब्लैकमेल करता था। पूछताछ के दौरान रमीज ने बताया कि उसने 2011 से 2015 के दौरान इन घटनाओं के अंजाम दिया लेकिन उसके बाद उसने यह करना बंद कर दिया था, हम रमीज के दावे की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार 2012-12 के वीडियो की पड़ताल की गई जिसमे से 11 बच्चों की पहचान कर ली गई है।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी का शक
पुलिस ने बताया कि जो वीडियो क्लिप रमीज के पास से पाए गए हैं उन्हे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और हम इस बात की तफ्तीश कर रहे हैं कि रमीज के अलावा भी क्या कोई इस घिनौनी हरकत में शामिल है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह बच्चों का वीडियो क्यों बनाता था, पुलिस ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि आरोपी रमीज चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त था या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications